फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah 2020: तुलसी विवाह पर राशि अनुसार करें ये उपाय, मिट जाएंगे सारे कष्ट

Wed, 25 Nov 2020 10:48 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
तुलसी विवाह 2020 - फोटो : Rohit Jha
हिन्दू पंचांग के अनुसार, तुलसी विवाह का आयोजन हर साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन किया जाता है। साल 2020 में यह एकादशी तिथि 25 नवंबर को प्रारंभ होगी और 26 तारीख को समाप्त होगी। कई जगह द्वादशी के दिन भी तुलसी विवाह किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन अपनी राशि के अनुसार उपाय करने से जीवन में सुख-संपत्ति का आगमन होता है और मनोकामना पूर्ण होती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को लाल रंग की चुनरी भेंट करें। इसके बाद दीप जलाकर अपनी मन्नत पूरी होने की कामना करें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
तुलसी विवाह पर मां तुलसी को इत्र अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में कभी धन की कमी नही होती है। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन
तुलसी विवाह के दिन आपको तुलसी का पौधा दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
तुलसी विवाह के दिन शाम के समय तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह 
तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी के पौधे पर लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। यह उपाय आपको समाज में मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा दिलाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या 
किसी मंदिर में तुलसी का पौधा लगाएं। ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी। इतना ही नहीं यह उपाय करने से नौकरी और व्यापार में चल रही सभी समस्याएं भी समाप्त हो जाती हैं।

8 of 13
राशि
तुला
माता तुलसी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी को सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करें। ऐसा करने से शत्रु का भय समाप्त होगा।  

10 of 13
राशि
धनु
माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह करते समय माता तुलसी को हल्दी लगाएं। यह उपाय आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति लेकर आएगा।

11 of 13
राशि
मकर
तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी का कन्यादान करें। यह उपाय करने से आपको आपको कन्यादान के बराबर फल की प्राप्ति होगी।  

12 of 13
राशि
कुंभ
तुलसी विवाह के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को तुलसी का पौधा दान करें। यह उपाय आपको अकाल मृत्यु से बचाने में कारगर होगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
तुलसी विवाह के दिन अपने आंगन में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। ध्यान रहे, पौधा गमले पर लगाएं। उसके बाद पौधे के नीचे भगवान शालिग्राम की प्रतिमा को अवश्य रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें