फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Aarti Lyrics: रोजाना तुलसी पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम, हर मनोकाना होगी पूरी

Fri, 10 Jun 2022 01:37 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रोजाना तुलसी पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम - फोटो : iStock
Tulsi Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। सनातन धर्म को मानने वाले प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगा होता है और सुबह शाम इसकी पूजा की जाती है। तुलसी के पतों को इतना पवित्र माना जाता है कि पूजा के दौरान देवी-देवताओं को भोग में तुलसी के पत्तों को चढ़ाया जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है, इसलिए तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। जो लोग नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं, उनके ऊपर सदैव मां तुलसी के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा बनी रहती है। घर में तुलसी का पौधा लगाने और नियमित पूजन करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार जिस घर में प्रतिदिन तुलसी पूजन किया जाता है और सुबह शाम तुलसी के पौधे के नीचे दीपक प्रज्वलित होता है, वहां पर सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है। हिंदू धर्म में जिस प्रकार सभी देवी-देवताओं की पूजा में आरती की जाती है, ठीक उसी प्रकार मां तुलसी की पूजा में भी उनकी आरती करनी चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि आती है। यहां पढ़े मां तुलसी की आरती...
विज्ञापन

2 of 6
रोजाना तुलसी पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम - फोटो : iStock

तुलसी जी की आरती 

जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता ।
सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता।।
मैय्या जय तुलसी माता।।

सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर।
रज से रक्ष करके, सबकी भव त्राता।
मैय्या जय तुलसी माता।।
विज्ञापन

3 of 6
रोजाना तुलसी पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम - फोटो : iStock
बटु पुत्री है श्यामा, सूर बल्ली है ग्राम्या।
विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित।
पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

4 of 6
रोजाना तुलसी पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम - फोटो : iStock
लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में।
मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता।
मैय्या जय तुलसी माता।।

हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी।
प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता।
हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता।
मैय्या जय तुलसी माता।।
विज्ञापन

5 of 6
रोजाना तुलसी पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम - फोटो : istock
जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता।
सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता॥
मैय्या जय तुलसी माता।।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोजाना तुलसी पूजा के दौरान करें ये छोटा सा काम - फोटो : iStock
इस बात का रखें ध्यान 
वैसे तो रोजाना सुबह-शाम तुलसी की पूजा की जाती है, लेकिन रविवार को तुलसी पूजा वर्जित माना गया है। ऐसे में इस दिन न तो तुलसी की पूजा और न ही तुलसी के पौधों में जल चढ़ाएं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि रविवार को तुलसी की पत्तियों को भी न तोड़ें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें