फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Ke Upay: तुलसी के इन उपायों से दूर होगी आपकी हर परेशानी, घर में बनी रहेगी सुख और समृद्धि

Sat, 12 Mar 2022 06:49 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
तुलसी के इन उपायों से दूर होगी आपकी हर परेशानी - फोटो : iStock
Tulsi Ke Upay: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पवित्र माना गया है। तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। भगवान विष्णु की पूजा की पूजा में तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि तुलसी पत्र के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी होती है। बिना तुलसी के श्री हरि को भोग नहीं लगता। साथ ही इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होने के साथ ही तुलसी के कई औषधीय गुण भी होते हैं। कहते हैं जहां तुलसी के पौधा होता है वहां नकारात्मक उर्जा नहीं होती है। कहा जाता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। तुलसी की पूजा से घर में सुख-शांति बनी रहती है। धार्मिक मान्यता है कि नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तुलसी का इस्तेमाल किसी भी तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 5
तुलसी के इन उपायों से दूर होगी आपकी हर परेशानी - फोटो : iStock
व्यापार में तरक्की
व्यापार में हो रहे नुकसान से परेशान हैं, तो हर शुक्रवार स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे को कच्चा दूध अर्पित करें। इसके बाद किसी मिष्ठान का भोग लगाएं और बचे हुए प्रसाद को सुहागिन स्त्री को दान कर दें। माना जाता है धीरे-धीरे व्यापार का नुकसान कम होने लगता है। 
विज्ञापन

3 of 5
तुलसी के इन उपायों से दूर होगी आपकी हर परेशानी - फोटो : iStock
कन्या विवाह के लिए
अगर किसी लड़की के विवाह में देरी हो रही है, तो उस लड़की को रोजाना तुलसी के पौधे में पानी डालना चाहिए। साथ ही तुलसी के सामने मनचाहे वर की कामना कहनी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जल्द ही विवाह के योग बनते हैं। 

4 of 5
तुलसी के इन उपायों से दूर होगी आपकी हर परेशानी - फोटो : istock
वास्तुदोष दूर करने के लिए 
वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी सकारात्मक उर्जा देने का काम करता है। घर के दक्षिण पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं और उसके नियमित रूप से जल दें और घी का दीप जलाएं। इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक उर्जा दूर हो जाएगी और गृह- क्लेश से भी छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी के इन उपायों से दूर होगी आपकी हर परेशानी - फोटो : iStock
मनोकामना के लिए 
एक पीतल के लोटे में 4 से 5 तुलसी की पत्तियां डालकर करीब 24 घंटे के लिए छोड़ दें। अगले दिन स्नान आदि करने के बाद इस जल को अपने घर के प्रवेश द्वार पर छिड़के दें। साथ ही घर के अन्य हिस्सों में भी इसे छिड़कें। इससे नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है। साथ ही आपकी मनोकामना भी पूरी होगी। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें