फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 17 May: मूलांक 2 और 6 को खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 17 May 2026 07:30 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

17 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज गुरुवार, 14 मई 2026 है। तो आज की तारीख , माह और वर्ष के  सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 17-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा  1+7  + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =23  फिर 2+3=5  , यानी आज  का भाग्यांक 05 है।   मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है जो ज्ञान एवं बुद्धि का प्रतीक हैं अत: मूलांक 5 वाले व्यक्तियों का बुद्धिमान होना स्वाभाविक है साथ ही इस मूलांक के व्यक्ति साहसी तथा कर्मशील होते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो  बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं। 

विज्ञापन

2 of 10
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से मतभेद होने की संभावना है, लेकिन धैर्य रखने से हालात संभल जाएंगे। ज्यादा तनाव लेने से बचें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5

विज्ञापन

3 of 10
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। अचानक कुछ अतिरिक्त खर्च सामने आ सकते हैं। किसी काम में दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए अपने फैसले खुद लें। संयम और समझदारी से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

4 of 10
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 3
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और काम का दबाव भी महसूस होगा। परिवार और बच्चों के साथ समय कम बिताने की वजह से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए बातचीत जरूरी है। दिन के अंत में खुद के लिए थोड़ा समय निकालें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10

विज्ञापन

5 of 10
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 4
कामकाज में आज कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कुछ लोग आपके काम में दखल देने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। अपने फैसलों पर विश्वास रखें और शांत रहकर आगे बढ़ें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15

विज्ञापन

6 of 10
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 5
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी परेशानियों को लेकर अधिक चिंता न करें। मानसिक तनाव से दूरी बनाकर रखें और सकारात्मक सोच अपनाएं। दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का महसूस होगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2

विज्ञापन

7 of 10
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 6
आज काम और धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखना जरूरी है। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। सही और गलत को समझकर ही कदम बढ़ाएं। फिलहाल जोखिम लेने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 9

8 of 10
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 7
आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। मन में चल रही उलझनों को शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। काम के साथ परिवार को भी समय दें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11

9 of 10
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 8
आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि यात्रा के दौरान सावधानी रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और साथी का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

विज्ञापन

10 of 10
17 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

अंक 9
आज का दिन व्यस्त रह सकता है। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने से कामकाज प्रभावित हो सकता है। खर्चों को नियंत्रित रखना जरूरी होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें