Tips for Diya: हिंदू धर्म में रोजाना सुबह-शाम घरों में पूजा पाठ से जुड़े कार्य किए जाते हैं। इससे परिवार में सुख शांति और बरकत बनी रहती हैं। मान्यताओं के अनुसार नियमित रूप से पूजा पाठ करने पर न केवल मन शांत बल्कि शुभ परिणामों की प्राप्त भी होती हैं। इस दौरान पूजा पाठ की शुरुआत हमेशा दीप प्रज्वलित करने से की जाती है। मान्यताओं के अनुसार यदि अग्नि देव को साक्षी मानकर कार्य किए जाए, तो वह हमेशा सफल होते हैं। आमतौर पर सरसों के तेल का दीपक घरों में जलाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि सप्ताह में तीन दिन अलग-अलग तेल से दीपक जलाए जाएं, तो कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए इन तीन अलग-अलग दीयों के बारे में जानते हैं।