फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2018: यहां करें 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन और भेजें अपने दोस्तों को बधाई संदेश

Tue, 13 Feb 2018 09:10 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
शिवभक्तों का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि इस बार 13 फरवरी को मनाई जा रही है। शिवभक्त इस महाशिवरात्रि को बहुत ही उमंग और उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का माता पार्वती से विवाह हुआ था। ऐसे में इस महाशिवरात्रि आइए दर्शन करते हैं देश में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों का और भेजते हैं अपने परिवार,दोस्तों को बधाई संदेश।
विज्ञापन

2 of 13
सोमनाथ- सोमनाथ को भारत में स्थित सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे पुराना और पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। यह गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में है। शिवपुराण के अनुसार इसी जगह पर चंद्रमा को श्राप से मुक्ति मिली थी।
विज्ञापन

3 of 13
मल्लिकार्जुन- यह ज्योतिर्लिंग आन्ध्र प्रदेश के कृष्ण नदी के समीप श्रीलैश पर्वत पर स्थित है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

4 of 13
महाकालेश्वर- यह ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन नगर में स्थित है। यह एक मात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जो दक्षिणमुखी है। महाकाल की भस्मारती विश्व भर में प्रसिद्ध है। महाकाल की पूजा करने से आयु से संकट टल जाता है।
विज्ञापन

5 of 13
ओंकारेश्वर- यह मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के समीप स्थित है। यह ज्योतिर्लिंग ऊं के आकार लिए हुए है इस कारण से इसे ओंकारेश्वर नाम से जाना जाता है।
 
विज्ञापन

6 of 13
केदारनाथ- यह ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड में स्थित है। जिस तरह कैलाश भगवान शिव को बहुत पसंद है उसी तरह से केदारनाथ का भी बहुत महत्व है।
विज्ञापन

7 of 13
बैजनाथ- यह ज्योतिर्लिंग झारखण्ड प्रदेश में स्थित है। इसे भी सभी 12 ज्योतिर्लिंग में से एक माना जाता है।

8 of 13
भीमशंकर- यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र प्रांत के भीमा नदी के किनारे पर स्थापित है। इस ज्योतिर्लिंग को मोटेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।

9 of 13
काशी विश्वनाथ- यह ज्योतिर्लिंग बनारस में स्थापित है। सभी धर्म स्थलों में काशी का अत्याधिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि प्रलय आने पर भगवान शिव काशी को अपने त्रिशूल पर धारण कर लेंगे।

10 of 13
त्र्यंबकेश्वर-यह ज्योतिर्लिंग गोदावरी नदी के करीब नासिक जिले में स्थित है। ऐसी मान्यता है कि गौतम ऋषि के आग्रह पर भगवान शिव ने ज्योतिर्लिंग रूप में इस जगह स्थापित हुए थे।

11 of 13
नागेश्वर- यह ज्योतिर्लिंग गुजरात के द्वारिका नामक स्थान पर स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन मात्र से ही सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

12 of 13
रामेश्वरम-यह ज्योतिर्लिंग चार धामों में से एक है। यह तमिलनाडु राज्य में स्थित है। ऐसी मान्यता है इस स्थान पर स्वयं भगवान राम ने ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी। जिसके कारण इस ज्योतिर्लिंग का नाम रामेश्वरम पड़ा।
विज्ञापन

13 of 13
घृष्णेश्वर-यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र में स्थित है। एलोरा की प्रसिद्ध गुफाएं भी यहीं पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें