What Should not be Done After Sunset: भारतीय परंपरा में दिन और रात के संधिकाल यानी सूर्यास्त के समय को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। यह वह समय होता है जब वातावरण में ऊर्जा का प्रवाह बदलता है, और ऐसा माना जाता है कि इस समय किए गए कार्य व्यक्ति के आर्थिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं।
हालांकि इन नियमों की जड़ें धार्मिक मान्यताओं में हैं, लेकिन इनमें से कई आदतें अनुशासन और बेहतर जीवनशैली से भी जुड़ी हुई हैं। धार्मिक जानकारों के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ आदतों से परहेज करना आपके तनाव को कम करने और एक स्वस्थ रूटीन बनाने में मदद करता है।
वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी सूर्यास्त के बाद कुछ कार्यों को करने की मनाही है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ये घर में नकारात्मकता और दरिद्रता को न्योता देते हैं। इतना ही नहीं प्रचीन मान्यताओं के अनुसार अगर शाम में सुर्यास्त के बाद कुछ काम करने से माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है। आइए इस लेख में ऐसे चार प्रमुख कार्यों के बारे में जानते हैं।