फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे घरों पर बनी रहती है हमेशा सुख-समृद्धि, जिनके यहां होती है ये 5 चीजें

Wed, 23 Jan 2019 12:58 PM IST
Ayush Jha धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुख और समृद्धि हर किसी की चाहत होती है। सुख-समृद्धि होने पर परिवार खुश रहता है। इसको हासिल करने के लिए व्यक्ति धन तो कमाता ही साथ शास्त्रों में बताए गए उपायों को भी करता रहता है। इन उपायों में पूजा-पाठ, दान, ध्यान और गंगा स्नान आदि करता है। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठर को कुछ पवित्र चीजों के बारे में बताया है जिन्हें घर पर रखने से सुख-शान्ति और लक्ष्मी आती हैं। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजें होती है।
विज्ञापन

2 of 6
cow
गाय का घी
हिंदू धर्म में गाय को पूज्यनीय और उसके घी को अमृत माना गया है। सुख-समृद्धि पाने के लिए घर पर गाय का घी अवश्य रखना चाहिए। गाय के घी से दीपक और हवन करने से घर का वातावरण हमेशा सकारात्मक बना रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
शहद
शहद
गाय के घी की तरह ही शहद को भी बहुत शुभ और पवित्र माना गया है। शहद में वास्तु दोष खत्म करने की ताकत होती है। पूजा में शहद का प्रयोग करने से वातावरण शुद्ध रहता है।

4 of 6
kumbh photo 2019
गंगाजल
घर के वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए गंगाजल का छिड़काव करना शुभ होता है। इसलिए घर पर सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए गंगाजल जरूर रखना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
साधु संत
शंख
पूजाघर में शंख रखने और नियमित बजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर भाग जाती हैं और घर में माता लक्ष्मी का वास हो जाता है क्योंकि शंख भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kumbh photo 2019
चंदन 
चंदन भी पवित्र चीजों में से एक है। पूजा में चंदन का प्रयोग करने से भगवान की कृपा तो मिलती ही है साथ माथे पर चंदन लगने से मानसिक शान्ति मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें