फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुग में भी मौजूद हैं भगवान राम, इस महल में देते हैं हर रात दर्शन

Mon, 28 May 2018 09:49 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
raja ram temple
यूं तो संसार में भगवान के बहुत से घर हैं, जहां उन्हें अलग-अलग नामों और तरीको से पूजा जाता है। आज हम आपको भगवान के एक ऐसे घर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आज भी भगवान राम आते है। हैरान हो रहे होंगे आप, लेकिन वहां के लोगों का ये ही कहना है। आगे की स्लाइड्स में जानें मंदिर से जुड़ी कुछ और बातें...
विज्ञापन

2 of 5
raja ram temple
यह जगह मध्यप्रदेश के ओछरा शहर में स्थित है। यहां रहने वाले लोगों का दावा है कि सूरज ढलने के बाद इस महल में हर रोज राजा राम आते हैं और ठहरते हैं। बताया जाता है कि यहां दिन में पांच बार पुलिस द्वारा गार्ड और ऑनर भी दिया जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
raja ram temple
लोगों का कहना है कि भगवान राम रोजाना सुबह के समय आते हैं और सूरज ढलने के बाद जाते हैं। वैसे तो किसी ने आज तक उन्हें नहीं देखा है लेकिन उनकी मौजूदगी हर किसी ने महसूस की है। आप अब सोच रहे होंगे की भला भगवान राम यहां क्यों आते हैं...

4 of 5
raja ram temple
इसके पीछे की कहानी बताई जाती है कि संवत 1600 में यहां के शासक मधुकर शाह थे जो कृष्ण भक्त थे और उनकी रानी राम भक्त थी। एक बार राजा ने रानी को कृष्ण उपासना के लिए वृंदावन चलने को कहा लेकिन रानी को राम की पूजा करनी थी। इस बात से राजा नाराज हो गये और उन्होंने कहा कि अगर तुम श्रीराम की इतनी ही बड़ी भक्त हो तो तुम उन्हें ओरछा में विराजमान करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raja ram temple
रानी ने अयोध्या जाकर तपस्या शुरू की, लेकिन लंबे अर्से तक तप करने के बाद भी रानी को राम के दर्शन नहीं हुए। वह निराश होकर सरयू नदी में कूद गई। जल की गहराई के भीतर ही रानी को भगवान राम के दर्शन हो गए और रानी को बचा लिया। इसके बाद भगवान राम रानी के साथ उनके महल में विराजमान होने के लिए चल दिए और तब से रोजाना भगवान राम इस महल में आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें