अमरनाथ यात्रा की अवधि कितनी है?
- फोटो : एजेंसी
अमरनाथ यात्रा की अवधि कितनी है?
अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थों में से एक मानी जाती है जो जम्मू-कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों में स्थित अमरनाथ गुफा तक पहुंचती है। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक अनुभव का महत्वपूर्ण माध्यम है। माना जाता है कि यहां बाबा बर्फानी के दर्शन करने से कई तीर्थों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। इस वर्ष यात्रा की अवधि लगभग 57 दिनों की रखी गई है और पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा को दो प्रमुख मार्गों, बालटाल और पहलगाम के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। दोनों मार्ग भक्तों को अलग-अलग अनुभव और कठिनाई के स्तर के साथ इस दिव्य यात्रा का अवसर प्रदान करते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।