फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Kumbh Mela 2019 : तस्वीरों में देखें कुंभ का कितना बदल गया रंग-रूप

Fri, 18 Jan 2019 04:49 PM IST
Ayush Jha धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Prayagraj Kumbh 2019 photo
प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर इन दिनों आस्था का कुंभ मेला चल रहा है। सालों साल से चले आ रहे सनातन परंपरा के प्रतीक इस महामेले में जाने पर आपको धर्म, संस्कृति और परंपरा के तमाम स्वरूप देखने को मिल जाएंगे। मसलन किसी की भाषा तो किसी का रंग-रूप तो किसी श्रद्धालु या संत का वेश ही सभी को आकर्षित करता नजर आएगा। दूधिया रोशनी बिखेरती लाइट्स और तमाम दीवारों पर पेंट की गईं तमाम तस्वीरों के बीच आखिर कुंभ नगरी में क्या कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें — 
विज्ञापन

2 of 11
kumbh
1-
ज्ञान, कर्म और मोक्ष की त्रिवेणी में गोते लगाने के लिए सात समंदर पार से खिंचे चले आते हैं श्रद्धालु। 
विज्ञापन

3 of 11
kumbh
2-
नदी से पहले बोतल के पानी से प्यास बुझाता साधु।

4 of 11
kumbh
3-
सेल्फी का क्रेज सिर्फ श्रद्धालुओं में ही नहीं बल्कि साधुओं में भी खूब देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 11
kumbh photo 2019
शिव भक्ति में लीन किसी साधु ने सारे शरीर को रुद्राक्ष से ढंक लिया तो किसी ने बाकायदा अपनी जटाओं की मदद से रुद्राक्ष का शिवलिंग धारण कर लिया। 
विज्ञापन

6 of 11
kumbh photo 2019
अपने गुरु को लैपटाप पर काम करते देख शायद शिष्यगण भी आस्था और तकनीक के तालमेल को समझने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
प्रयागराज कुंभ 2019
जब शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता बोल बम के साथ बाइक पर संगम नगरी घूमने निकल पड़े। 
 

8 of 11
UP ATS
संगम नगरी की सुरक्षा का जायजा लेने निकलते हुए जवानों की ये तस्वीर ये बताने के लिए काफी है कि मेले के झमेले के बीच उन्हें अपनी जिम्मेदारी का पूरा भान है। 

9 of 11
tent city in kumbh
खुले आसमान में पुआल में कंबल ओढ़कर सो जाने वाले श्रद्धालुओं से इतर गणमान्य लोगों के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाओं से लैस लक्जरी टेंट भी देखने को मिले। जिसे बाकायदा टेंट सिटी का नाम दिया गया है।

10 of 11
प्रयाग कुंभ - फोटो : अमर उजाला
संगम नगरी ही नहीं बल्कि पूरा प्रयागराज शहर आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

11 of 11
Kinnar
परंपरा के अनुसार चले आ रहे 13 अखाड़ों के साथ प्रयागराज कुंभ में पहली बार दस्तक देने वाला किन्नर अखाड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें