फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल पुरुष, महिलाओं के लिए वर्जित है इन मंदिरों में प्रवेश

विज्ञापन
1 of 6
यूं तो कहा जाता है कि भगवान के लिए सभी बराबर हैं। ईश्वर के दरबार में किसी के लिए कोई भेदभाव नही है। लेकिन कुछ ऐसे मंदिर हैं जहां पुरुष और स्त्रियों के बीच भेद किया जाता है यानी इनमें सिर्फ पुरुष ही प्रवेश कर सकते हैं स्त्रियों को प्रवेश की मनाही है।
विज्ञापन

केवल पुरुष, मह‌िलाओं के ल‌िए वर्ज‌ित है इन मंद‌िरों में प्रवेश

2 of 6
दुन‌िया से सबसे धनी मंद‌िरों में शुमार क‌िया जाने वाला केरल का पद्मनाभ मंद‌िर जो कई रहस्यो को अपने अं‌दर समाए हुए है। उसका एक और रोचक एवं रहस्‍मय तथ्‍य यह है क‌ि इस मंद‌िर के कुछ भागों में म‌ह‌िलाओं को प्रवेश की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

केवल पुरुष, मह‌िलाओं के ल‌िए वर्ज‌ित है इन मंद‌िरों में प्रवेश

3 of 6
राजस्‍थान के प्रमुख तीर्थस्‍थल पुष्कर में कुमार कार्त‌िकेय का एक मंदिर है। इस मंद‌िर की सबसे बड़ी बात यह है क‌ि यहां क‌िसी म‌ह‌िला को प्रवेश की इजाजत नहीं है। माना जाता है क‌ि इस मंद‌िर में प्रवेश करने पर कुमार कार्त‌िकेय नाराज हो जाते हैं। क्योंक‌ि यहां अप्सराओं ने तपस्या कर रहे कार्त‌िकेय को व‌‌िचल‌ित करने का प्रयास क‌िया था।

केवल पुरुष, मह‌िलाओं के ल‌िए वर्ज‌ित है इन मंद‌िरों में प्रवेश

4 of 6
केरल के सबरीमाला का अयप्पा मंद‌िर। इस मंद‌िर में देश व‌िदेश से लाखों पुरुष श्रद्धालु दर्शन के ल‌िए आते है लेक‌िन  10  से 50 साल की मह‌िलाओं को मंद‌िर में प्रवेश की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन

केवल पुरुष, मह‌िलाओं के ल‌िए वर्ज‌ित है इन मंद‌िरों में प्रवेश

5 of 6
‌ह‌िमाचल के धमतरी से 5 क‌िलोमीटर की दूरी पर मावली माता का एक मंद‌िर है। इस मंद‌िर में मह‌िलाएं प्रवेश नहीं करती हैं। मंद‌िर के द्वार से ही पूजा करती है। इसके पीछे मान्यता है क‌‌ि माता ने सपने में बताया था क‌ि वह कुंवारी है इसल‌िए उनके मंद‌िर में मह‌िलाएं न प्रवेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल पुरुष, मह‌िलाओं के ल‌िए वर्ज‌ित है इन मंद‌िरों में प्रवेश

6 of 6
मध्यप्रदेश के बैतूल ज‌िला में स्‍थ‌ित मुक्तग‌िरी का जैन मंद‌िर। इस मंद‌िर में म‌ह‌िलाओं को प्रवेश की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें