फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: क्या गर्भवती महिलाओं पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का असर? जानें क्या करें, क्या नहीं

Tue, 17 Feb 2026 11:51 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2026: धार्मिक दृष्टि से ग्रहण का समय संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अधिक सतर्क रहने के लिए कहा जाता है, क्योंकि मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का असर मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
गर्भवती महिलाओं पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव - फोटो : Amar Ujala
Surya Grahan 2026: इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को यानी कल रहने वाला है। यह ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में घटित होगा। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण का समय संवेदनशील माना जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को अधिक सतर्क रहने के लिए कहा जाता है, क्योंकि मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का असर मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों पर पड़ सकता है।

Budh Gochar: बुध का गुरु के नक्षत्र में परिवर्तन से होंगे बड़े बदलाव, इन तीन राशियों के लिए रहेगा शुभ
Surya Grahan 2026: साल का पहला ग्रहण किन राशि वालों को देगा लाभ और किसकी बढ़ाएगा टेंशन, जानें राशिफल
विज्ञापन

2 of 5
क्या गर्भवती महिलाओं पर ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा? - फोटो : Freepik
क्या गर्भवती महिलाओं पर ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा?
17 फरवरी 2026 को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसके बावजूद कई लोग आस्था के आधार पर सावधानियां अपनाते हैं। माना जाता है कि ग्रहण के समय सूर्य की ऊर्जा प्रभावित होती है, जिससे मानसिक अस्थिरता या नकारात्मक विचार बढ़ सकते हैं। इसी कारण गर्भवती महिलाओं को शांत और सकारात्मक वातावरण में रहने की सलाह दी जाती है, ताकि वे तनाव से दूर रहें और शिशु पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। 
विज्ञापन

3 of 5
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या न करें? - फोटो : अमर उजाला
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या न करें?
  • परंपरा के अनुसार ग्रहण काल में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। कई लोग खिड़कियां और दरवाजे भी बंद रखते हैं। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण  शाम 5:26 बजे से शाम 7:57 बजे तक रहेगा।
  • ग्रहण के दौरान भोजन पकाने या खाने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि आवश्यकता होने पर फल और तरल पदार्थ लिए जा सकते हैं।
  • दिन में सोने से बचना बेहतर माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इससे आलस्य या नकारात्मक सोच बढ़ सकती है।
  • सुई, कैंची, चाकू जैसी नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करने की भी सलाह दी जाती है। पारंपरिक विश्वास है कि इससे गर्भस्थ शिशु पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है।

4 of 5
ग्रहण के दिन क्या करें? - फोटो : Freepik
ग्रहण के दिन क्या करें?
  • मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान, प्रार्थना या मंत्र जप करना लाभकारी माना जाता है।
  • धार्मिक ग्रंथों का पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रहण के दिन क्या करें? - फोटो : Freepik
  • कुछ लोग इस दिन गुड़, गेहूं या अन्य वस्तुओं का दान करते हैं, जिसे शुभ फलदायी माना जाता है।
  • सूर्य देव के मंत्रों का जप भी नकारात्मकता कम करने के लिए किया जाता है।
  • इन सभी बातों का आधार धार्मिक आस्था है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे जरूरी है कि वे तनावमुक्त रहें, संतुलित आहार लें और चिकित्सकीय सलाह को प्राथमिकता दें।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें