फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यग्रहण आज, 44 साल बाद एक बार फिर बनेगा संयोग, तारीख भी बेहद अशुभ

Fri, 13 Jul 2018 08:24 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
13 जुलाई 2018 को साल का दूसरा सूर्यग्रहण पड़ रहा है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण दूसरे सूर्यग्रहण से अलग है। दरअसल इस बार यह ग्रहण 13 तारीख की अशुभ तारीख को पड़ रहा है जिसे दुनियाभर में अशुभ माना जाता है। इस दिन शुक्रवार भी है और 13 तारीख और शुक्रवार के मेल को अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
solar eclipse
इससे पहले इस दिन और तारीख पर 44 साल पहले ग्रहण लगा था। 13 दिसंबर 1974 के बाद ऐसा पहली बार है जब कोई सूर्यग्रहण शुक्रवार और 13 तारीख के मेल पर पड़ रहा हो। इसके बाद इस मेल पर 13 सितंबर 2080 में सूर्यग्रहण लगेगा।
विज्ञापन

3 of 5
solar eclipse
सूर्यग्रहण का समय
साल का यह दूसरा सूर्यग्रहण करीब एक घंटे तक रहेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण 7 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा और 8 बजकर कुछ मिनट तक रहेगा।

4 of 5
सूर्य ग्रहण - फोटो : SOCIAL MEDIA
आपको बता दें, यह आंशिक सूर्यग्रहण भारत में नहीं देखने को मिलेगा। यह दुनिया के कुछ ही इलाकों में दिखने वाला है। यह सूर्यग्रहण अंटार्कटिका के उत्तरी हिस्से, न्यू जीलैंड के स्टीवर्ट आइलैंड, आस्ट्रेलिया के सुदूर दक्षिणी भागों, तस्मानिया, प्रशांत और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य ग्रहण
क्या होता है सूर्यग्रहण
चन्द्रमा जब पृथ्वी का चक्कर लगाते समय सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाती है तो ऐसी स्थिति में पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया पड़ने लगती है जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। यह  ग्रहण आंशिक और पूर्ण दोनों तरह का होता है। सूर्यग्रहण में सूर्य,चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक ही सीधी रेखा में आ जाते हैं। सूर्यग्रहण हमेशा अमावस्या पर और चंद्रग्रहण पूर्णिमा के दिन पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें