फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Arghya Vidhi: सूर्य देव को अर्घ्य देते समय आप भी तो नहीं करते ये गलतियां? जान लिजिए सही तरीका

Sun, 11 Jun 2023 10:19 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य देव को जल चढ़ाते समय न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
Surya Arghya Vidhi: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रह को देवता की तरह पूजा जाता है। सूर्य एकमात्र ऐसे देव हैं, जो नियमित रूप से भक्तों को साक्षात दर्शन देते हैं। व्यक्ति के जीवन में सूर्य ग्रह का बहुत बड़ा योगदान होता है। मान्यता है कि यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी होती है तो व्यक्ति को जीवन में खूब कामयाबी और यश की प्राप्ति होती है। वहीं सूर्य की स्थिति ठीक नहीं होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए धार्मिक शास्त्रों में कहा जाता है कि सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रोजाना सुबह उगते सूरज को जल देना चाहिए। सूर्य को अर्घ्य देने से भाग्योदय होता है और मान सम्मान में वृद्धि होती है। लेकिन सूर्य को जल देने के लिए कुछ नियम भी होते हैं। इन नियमों का पालन करके आप सूर्य देव की विशेष कृपा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सूर्य देव को जल देने के सही नियम... 

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी 
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य देव को जल चढ़ाते समय न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
इस विधि से अर्पित करें जल 
सूर्य को जल प्रातः काल यानी सूर्योदय के समय ही चढ़ाएं। उगते सूरज को जल देने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। एक बात का ध्यान रखें कि सूर्य देव को  जल देने के लिए हमेशा तांबे के पात्र का इस्तेमाल करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
सूर्य देव को जल चढ़ाते समय न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
सूर्य को जल देते वक्त आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। जल में रोली या लाल चंदन जरूर डालें। इसके अलावा लाल फूल भी सूर्य देव को अर्पित करना शुभ माना जाता है। 

4 of 5
सूर्य देव को जल चढ़ाते समय न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
सूर्य को अर्घ्य देने के लाभ 
प्रतिदिन सुबह सूर्य को जल चढ़ाने से शरीर में ऊर्जा की वृर्द्धि होती है। साथ ही प्रतिदिन सूर्य को जल देने से आत्म शुद्धि और बल की प्राप्ति होती है। साथ ही सूर्य की कृपा से समाज में मान सम्मान बढ़ता है।

Chanakya Niti For Success: जीवन में होना चाहते हैं सफल तो याद रखें चाणक्य की ये बातें, कभी नहीं होंगे असफल 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य देव को जल चढ़ाते समय न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : iStock
रविवार को जरूर जपें भगवान सूर्य के मंत्र
रविवार के दिन जल चढ़ाने समय सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सूर्य के इन मंत्रों के जाप से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ये रहे सूर्य देव के कुछ चमत्कारी मंत्र 
  • ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा
  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
  • ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ 
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः 
  • ॐ सूर्याय नम: 
  • ॐ घृणि सूर्याय नम: 
  • ॐ भास्कराय नमः 
  • ॐ अर्काय नमः 
  • ॐ सवित्रे नमः 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें