14 मई, गुरुवार को सू्र्य वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य के वृष राशि में प्रवेश से कुछ राशियों की किस्मत बदल जाएगी। 15 जून, सोमवार तक सूर्य वृष राशि में ही रहेंगे। आइए, आज जानते हैं सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है...
विज्ञापन
2 of 9
मेष राशि
सूर्य का गोचर आपके धन भाव (दूसरे भाव) में होगा। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
3 of 9
वृष राशि
वृष राशि में सूर्य बुध ग्रह के साथ मिलकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेगा। इसके कारण इस राशि के जातकों को बढ़िया परिणाम मिलेंगे। सरकार की ओर से आपको लाभ मिलेगा। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
4 of 9
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए प्रबल सूर्य बहुत ही शुभ परिणाम देगा। यह आपके लाभ भाव (एकादश भाव) में प्रवेश होगा। इस अवधि में आपकी आमदनी बढ़ेगी। आप किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं।समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
5 of 9
सिंह राशि
आपके दशम भाव में सूर्य का गोचर बहुत ही अनुकूल होगी। खासतौर से कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। गोचर के दौरान सूर्य आपके ग्रह आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान दिलाएगा। यदि आप अपने कर्मक्षेत्र में दिक्कत का सामना करते आ रहे हैं तो वे समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
6 of 9
कन्या राशि
आपके भाग्य भाव (नवम भाव) मे सूर्य का गोचर करेगा। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आप बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय भी सफल साबित होंगे।
विज्ञापन
7 of 9
धनु राशि
सूर्य का गोचर आपके छठे भाव में होगा। आपको इस अवधि में बहुत ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप अपने शत्रुओं को भी मात देने में आप सफल होंगे।
8 of 9
कुंभ राशि
सूर्य का गोचर आपके चतुर्थी भाव में होगा। आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। सरकारी क्षेत्र से भी अच्छे लाभ मिलेंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में आपको अच्छा इंक्रीमेंट और पदोन्नति मिल सकती है।
सूर्य का गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इस अवधि में आपके प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आप निडर होकर कार्य करेंगे। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके व्यापार को नई दिशा देने में मदद करेंगे।