दशहरा
- फोटो : PTI
इन दृश्यों से यादगार बन जाती है रामलीला
लीला श्रीराम कथा का अंकुर है और चौपाईयां और संवाद उसकी शाखाएं और पत्ते हैं। रामलीला में प्रभु श्रीराम के जिन जीवन प्रसंगों को दर्शाया जाता है, उनमें धनुष यज्ञ का दृश्य, सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद, राम-रावण युद्ध, भरत मिलाप आदि प्रमुख हैं। जिन्हें सालों-साल देखते रहने के बाद मन नहीं भरता है।