फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvati Amavasya 2023 Upay: सोमवती अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, दरिद्रता होगी दूर और अधूरे काम होंगे पूरे

Mon, 20 Feb 2023 08:23 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कल सोमवती अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, दरिद्रता होगी दूर और अधूरे काम होंगे पूरे - फोटो : अमर उजाला
Somvati Amavasya 2023 Upay: आज साल की पहली सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का खास महत्व होता है। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान, पुण्य और पितरों को तर्पण किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन स्नान दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। शिव जी को समर्पित होने का कारण सोमवती अमावस्या का बहुत महत्व माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं और पीपल के वृक्ष की पूजा करती हैं। साथ ही पति की दीर्घायु होने की कामना भी करती हैं। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। चलिए जानते हैं भाग्योदय के लिए सोमवती अमावस्या के दिन कौन से उपाय करने चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
कल सोमवती अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, दरिद्रता होगी दूर और अधूरे काम होंगे पूरे - फोटो : iStock
शिवजी का करें अभिषेक
सोमवती अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है। इसलिए इस दिन शिव जी की पूजा जरूर करें। शिवलिंग पर कच्चे दूध और दही से अभिषेक करें और काले तिल अर्पित करें। साथ ही इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक जरूर करें। इससे आपके अधूरे काम पूरे होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
कल सोमवती अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, दरिद्रता होगी दूर और अधूरे काम होंगे पूरे - फोटो : iStock
पितरों के लिए तर्पण करें 
सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के लिए तर्पण करना चाहिए। इस दिन अपने पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल और पुष्प अर्पित करें साथ ही 'ॐ पितृभ्य: नम:' मंत्र का जाप करें। इससे आप पर पितरों का आशीर्वाद बना रहेगा।

4 of 6
कल सोमवती अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, दरिद्रता होगी दूर और अधूरे काम होंगे पूरे - फोटो : iStock
भगवान विष्णु और पीपल के वृक्ष की करें पूजा 
सोमवती अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और पीपल के वृक्ष की पूजा करें। पूजन से पहले खुद पर गंगाजल का छिड़काव करें। फिर पीपल के वृक्ष का पूजन करने के बाद पीले रंग के पवित्र धागे को 108 बार परिक्रमा करके बांधें। 
विज्ञापन

5 of 6
कल सोमवती अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, दरिद्रता होगी दूर और अधूरे काम होंगे पूरे - फोटो : iStock
सुहागिनें जरूर करें शिव-पार्वती पूजा 
सोमवती अमावस्या के दिन शिव पार्वती के पूजन का खास महत्व होता है। ऐसे में इस दिन सुहागिन कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे पति की सेहत संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कल सोमवती अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, दरिद्रता होगी दूर और अधूरे काम होंगे पूरे - फोटो : iStock
पीपल का एक पौधा लगाएं
यदि संभव हो तो सोमवती अमावस्या के दिन पीपल का एक पौधा जरूर लगाएं। सोमवती अमावस्या के दिन पीपल का पौधा लगाने से पितर देव बहुत खुश होते हैं। साथ ही इससे तरक्की के रास्ते भी खुल जाते हैं। 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें