फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार के दिन भगवान शिव को जरूर चढ़ाएं यह प्रसाद, मन की मुराद होगी पूरी

Mon, 23 Nov 2020 06:54 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोमवार भगवान शिव का दिन होता है। इसलिए सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना होती है। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार भगवान शिव का दिन होता है। इसलिए सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना होती है। सोमवार व्रत भी शिवजी को समर्पित है। भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं। कहते हैं कि जगत का संहार करने वाले शिवजी अपने भक्तों से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं। सोमवार व्रत मनचाहा वर पाने और वैवाहिक जीवन में सुख शांति के लिए रखा जाता है। जो भक्त सोमवार के दिन भगवान शिव को उनका प्रिय प्रसाद चढ़ाते हैं तो उनके ऊपर शिवजी की कृपा बरसती है।
विज्ञापन

2 of 6
भोलेनाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। - फोटो : सोशल मीडिया
भोलेनाथ की पूजा में जरूर चढ़ाएं ये चीजें 
यदि आप सोमवार के दिन शिवभक्ति करते हैं तो आप भोलेनाथ को चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल, दूध, गंगाजल चढ़ाएं। इन्हें चढ़ाने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। - फोटो : AmarUjala
भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग
सोमवार के दिन भगवान शिवजी को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें और प्रसाद का वितरण करें। ऐसा करने से आप पर शिवजी की कृपा बरसेगी और आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

4 of 6
सोमवार की सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें। - फोटो : Social media
मन की मुराद पूरी होने के लिए करें शिव आराधना
अगर सोमवार के दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे क्लेशों से मुक्ति मिलती है और मन की सारी मुरादें जरूर पूरी हो जाती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की आराधना करें।
विज्ञापन

5 of 6
सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। - फोटो : Social media
इस मंत्र का करें जाप
सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोमवार के दिन स्नान ध्यान कर सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
चंद्र ग्रह की शांति के लिए करें यह उपाय
सोमवार के दिन स्नान ध्यान कर सफेद रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए। माता जी की सेवा करें। जरूरतमंद लोगों को इस दिन सफेद रंग की खाद्य सामग्री को दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें