फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvar Upay: परेशानियों में घिरा है जीवन तो सोमवार को करें यह आसान से उपाय

Sat, 09 Jul 2022 01:19 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सोमवार को करें यह आसान से उपाय - फोटो : amar ujala
Somvar Upay: हिंदू धर्म में हर दिन का खास महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही कुछ लोग व्रत भी रखते हैं। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सोमवार का व्रत करने से जातक के सभी कष्ट और कष्ट दूर होते हैं। साथ ही कहा जाता है कि सोमवार के दिन कुछ उपाय करने से भगवान महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सोमवार को सुबह उठकर आप भगवान शिव के दर्शन कर शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ कर सकते हैं। सच्चे मन से पूजा करने से जल्द ही भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं और फिर जीवन की सभी समस्याएं अपने आप दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं सोमवार से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिन्हें करने से आपके जीवन की परेशानियां खत्म हो जाती हैं और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के उपाय - फोटो : sawan 2021 kashi vishwanath
दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के उपाय
यदि दाम्पत्य जीवन में समस्या आ रही है या विवाह में बाधा आ रही है तो सोमवार की सुबह गौरी-शंकर रुद्राक्ष को शिव के मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।
विज्ञापन

3 of 7
दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के उपाय - फोटो : sawan 2021 kashi vishwanath
आर्थिक संकट दूर करने के उपाय
यदि आपके घर में लगातार धन की कमी बनी रहती है या धन स्थिर नहीं रहता है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं। साथ ही सोमवार के दिन रुद्राक्ष की माला से 'ॐ सोमेश्वराय नमः' का लगभग 108 बार जाप करें। इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

4 of 7
कुंडली से ग्रह दोष दूर करने के उपाय - फोटो : kundali
कुंडली से ग्रह दोष दूर करने के उपाय
अगर कुंडली में कोई ग्रह दोष है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को लगातार सात सोमवार तक अपनाने से ग्रह दोष दूर हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
नेत्र दोष दूर करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला
नेत्र दोष दूर करने के उपाय
अगर आपको या परिवार के किसी सदस्य को आंखों की रोशनी है तो रविवार की रात को 1 गिलास दूध साथ लेकर सोएं। अगली सुबह यानी सोमवार के दिन स्नान कर साफ कपड़े पहनकर बबूल के पेड़ की जड़ में दूध डाल दें।
विज्ञापन

6 of 7
पितृ दोष को कम करने के उपाय - फोटो : अमर उजाला
पितृ दोष को कम करने के उपाय
सोमवार के दिन शाम के समय कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से पितृ दोष का प्रभाव कम हो जाता है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चंद्र दोष के प्रभाव को कम करने के लिए - फोटो : istock
चंद्र दोष के प्रभाव को कम करने के लिए
सोमवार के दिन सफेद वस्त्र धारण कर शिव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में चंद्र दोष का प्रभाव कम हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें