फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvar ke Upay: सोमवार के दिन करें ये उपाय, भगवान भोलेनाथ की कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी

Mon, 11 Jul 2022 09:57 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सोमवार के दिन करें ये उपाय, भगवान भोलेनाथ की कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : istock
Somvar ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। सोमवार का दिन शिव जी को समर्पित है। इस दिन भगवान  भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा की जाती है। सोमवार को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए महिलाएं विधि-विधान से पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। साथ ही कहा जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन यदि कुंवारी कन्याएं व्रत रखती हैं तो उन्हें मनचाहा वर प्राप्ति होता है। धार्मिक मान्यता है कि शिव जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। यही वजह है कि उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। शिव जी मात्र जल और बेलपत्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। साथ ही कहा जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कुछ आसान उपाय जिन्हें करने से भगवान शिव आप पर प्रसन्न हो उठेंगे....
विज्ञापन

2 of 6
सोमवार के दिन करें ये उपाय, भगवान भोलेनाथ की कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock
सोमवार के दिन करें ये उपाय
यदि आप घर में सुख-शांति और खुशहाली चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिवजी को घी, शक्कर और गेहूं के आटे का बना भोग लगाएं और उसके बाद उनकी आरती करें। मान्यता है कि इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
सोमवार के दिन करें ये उपाय, भगवान भोलेनाथ की कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन दही, सफेद वस्त्र, दूध और शकर का दान करना श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से देवों के देव महादेव अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। 

4 of 6
सोमवार के दिन करें ये उपाय, भगवान भोलेनाथ की कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock
कड़ी मेहनत करने के बाद भी यदि आपको धन की कमी या फिर गरीबी जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। ये आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।  
विज्ञापन

5 of 6
सोमवार के दिन करें ये उपाय, भगवान भोलेनाथ की कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock
मान्यता है कि सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को अक्षत, चंदन, धतूरा, दूध, आक, गंगा जल, और बेलपत्र आदि चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपना शुभ आशीर्वाद देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोमवार के दिन करें ये उपाय, भगवान भोलेनाथ की कृपा से हर मनोकामना होगी पूरी - फोटो : iStock
ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी जातक का चंद्रमा कमजोर है तो उसे चंद्र दोष का प्रभाव कम करने के लिए सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें