साल 2019 ग्रहण के साथ समाप्त हो रहा है। 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह साल का तीसरा ग्रहण है। इससे पहले 6 जनवरी को पहला और 2 जुलाई को दूसरा सूर्यग्रहण लगा था। 26 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। पिछला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। भारत में ग्रहण होने से सूतक का प्रभाव इस बार रहेगा। ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिष नजरिए से बहुत बड़ा महत्व होता है।