फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगने वाला है साल का आखिरी ग्रहण, जानिए इसकी पूरी जानकारी

Mon, 25 Nov 2019 06:22 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
साल 2019 ग्रहण के साथ समाप्त हो रहा है। 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह साल का तीसरा ग्रहण है। इससे पहले 6 जनवरी को पहला और 2 जुलाई को दूसरा सूर्यग्रहण लगा था।  26 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। पिछला सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। भारत में ग्रहण होने से सूतक का प्रभाव इस बार रहेगा। ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिष नजरिए से बहुत बड़ा महत्व होता है।
विज्ञापन

2 of 7
solar eclipse
सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर 2019
 26 दिसंबर 2019 को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण गुरुवार के दिन पौष मास की अमावस्या पर सुबह 08:17 मिनट से लेकर 10:57 मिनट तक रहेगा। 

विज्ञापन

3 of 7
solar
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा
26 दिसंबर को लगने वाला ग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका में दिखाई देगा। 

4 of 7
सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण में सूतक काल
सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देने के कारण सूतक का असर रहेगा। सूतक का समय ग्रहण के एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगा। सूतक 25 दिसंबर की शाम 5:33 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन सुबह 10:57 पर सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद खत्म होगा।  
 
विज्ञापन

5 of 7
सूर्य ग्रहण
सूतक का महत्व
ग्रहण में सूतक का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में सूतक लगने पर कई तरह के कार्यो को नहीं किया जा सकता। सूतक के समय को अशुभ समय माना गया है।

 
विज्ञापन

6 of 7
सूर्यग्रहण
ग्रहण में क्या न करें
ग्रहणकाल में किसी भी नए कार्य का शुभारंभ न करें।
सूतक के समय भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है।
देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
solar eclipse
ग्रहण में क्या करें
ग्रहण के समय में भगवान का  ध्यान और भजन करना चाहिए।
मंत्रों का उच्चारण करें।
ग्रहण समाप्ति के बाद घर पर गंगाजल का छिड़काव करें।
सूतक काल के पहले तैयार भोजन को बर्बाद न करें, बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर भोजन को शुद्ध करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें