फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के पहले शुक्रवार को करें ये पांच उपाय, सालभर नहीं होगी धन की कमी

Fri, 01 Jan 2021 07:02 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शुक्रवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला
नए साल की शुरूआत शुक्रवार से हुई है। यह शुक्रदेव का दिन है। शुक्र देव भौतिक सुख, संपन्नता के कारक माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह से जुड़े कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन में भौतिक संपन्नता बनी रहती है। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जातक की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखें और शुक्र संबंधी चीजों का दान करें। - फोटो : सोशल मीडिया
इस मंत्र का करें जाप
शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखें और शुक्र संबंधी चीजों का दान करें। साथ ही शुक्रदेव के ॐ शुं शुक्राय नम: अथवा ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं का जप करें।
विज्ञापन

3 of 6
शुक्रवार के दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। - फोटो : social media
साफ-सफाई का रखें ध्यान
अपने शरीर या घर की साफ-सफाई न रखने पर शुक्र ग्रह के बुरे प्रभावों का सामना करना पड़ता है, इसलिए शुक्र को प्रसन्न करने हेतु स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनने चाहिए।

4 of 6
शुक्रवार के दिन शुक्र के पसंदीदा सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। - फोटो : सोशल मीडिया
इस रंग की वस्तुओं का करें प्रयोग
शुक्र ग्रह सफेद रंग का स्वामी है। इसलिए शुक्रवार के दिन शुक्र के पसंदीदा सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। मसलन इस दिन सफेद कपड़े पहनने की कोशिश करें या फिर जेब में सफेद रंग का रुमाल रखें।
विज्ञापन

5 of 6
शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
इन चीजों का करें दान
शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही, चावल, चीनी, आटा, घी, मिश्री, सफेद कपड़े, खीर आदि का दान अति शुभ होता है। शुक्र की शुभता के लिए चीटिंयों को चीनी और सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी की पूजा करें
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें