Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार की उपासना का खास महत्व होता है। यह धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ मिलने के योग बनते हैं। साथ ही कर्ज से भी राहत प्राप्त होती है। धार्मिक ग्रंथों में शुक्रवार की पूजा को देवी की कृपा पाने का सरल उपाय माना गया है। इस दिन केवल उन्हें केवल कमल का फूल अर्पित करने से कई चमत्कार जीवन में दिखाई देते हैं। हालांकि, महिलाएं घर की सुख-समृद्धि के लिए शुक्रवार का उपवास भी रखती हैं, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। यदि सच्चे भाव से शुक्रवार के दिन पूजा-पाठ और देवी के 108 नामों का स्मरण किया जाए, तो करियर में लाभ, व्यापार में धन वृद्धि और निवेश के क्षेत्र में अच्छा फल मिलता है। यही नहीं कुंडली में भी शुक्र की स्थिति मजबूत होती हैं और साधक को भौतिक सुख मिलता है। ऐसे में आइए देवी के इन शक्तिशाली नामों को विस्तार से जानते हैं।