Shukrawar Ke Upay: सप्ताह के शुक्रवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह धार्मिक ही नहीं बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी अत्यंत शुभ है। मान्यताओं के मुताबिक, शुक्रवार का दिन सुख, वैभव और धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित होता है, जिसे ज्योतिष में शुक्र ग्रह से जोड़ा गया है। कहते हैं कि, जिन जातकों की कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, उन्हें शुक्रवार को पूजा-पाठ व दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य करने चाहिए। इससे धन, वैवाहिक सुख और भौतिक सुखों से जुड़ी परेशानियां समाप्त होती हैं। हालांकि, शुक्रवार को मां लक्ष्मी के 108 नामों का जाप करने से न केवल देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं, बल्कि कुंडली में स्थित शुक्र का शुभ प्रभाव भी बढ़ता है। इससे जातक के आकर्षण में वृद्धि, आर्थिक बाधाएं दूर, वैवाहिक जीवन मधुर और कला में निखार आता है। ऐसे में आइए इन शक्तिशाली नामों को जानते हैं।