फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सफल होने के लिए भगवान श्रीकृष्ण से सीखें 5 बातें

Wed, 09 Aug 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
सावन का पवित्र महीना खत्म होने के बाद भगवान श्रीकृष्ण का महीना भाद्रपद शुरू हो चुका है। भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 15 अगस्त यानि मंगलवार को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का अनुसरण करने के बाद एक सफल आदमी कैसे बना जा सकता हैं। उनके ऐसे कई गुण थे जिन्हें अपनाकर हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
यह भी पढ़े- महाभारत में कैसे बचाई श्रीकृष्ण ने अर्जुन की जान, ये योद्धा कर सकता था अर्जुन का वध
विज्ञापन

2 of 6
शान्त स्वभाव का व्यवहार करना- हम सभी जानते हैं कि श्रीकृष्ण बचपन से ही नटखट थे। श्री कृष्ण भले ही बाल रुप में थे और वे भगवान विष्णु के अवतार थे और वे यह बात जानते भी थे कि कंस मामा उन्हें बार-बार मारना चाहते थे, फिर भी वे शांत रहते थे  और समय आने पर कंस के हर प्रहार का मुंह तोड़ जवाब देते थे। 
विज्ञापन

3 of 6
साधारण जीवन जीना- भगवान श्रीकृष्ण एक बड़े घराने से संबंध रखते थे वह गोकुल में राजा नंद के पुत्र थे फिर भी वे गोकुल के अन्य बालको को तरह ही रहते और घूमते-खेलते रहते थे। उन्होंने कभी भी किसी में कोई अंतर नहीं रखते थे। उनमें राज घराने का कोई घमंड नही आया हमेशा उनके चहेरे पर सरल भाव रखते थे।
 

4 of 6
कभी हार न माने- भगवान श्रीकृष्ण ने कभी भी हार न मनाने  का संदेश दिया था हमें किसी भी परिस्थिति में हार को नहीं मानना चाहिए। अंत का प्रयास करते रहना चाहिए, भले ही परिणाम हमारे पक्ष में क्यों न हो।
 
विज्ञापन

5 of 6
दोस्ती निभाना- कृष्ण और सुदामा की दोस्ती को कौन नहीं जानता? लेकिन यह दोस्ती महज दोनों के प्रेम के कारण नहीं, वरन् एक-दूसरे के प्रति आदर के कारण भी प्रसिद्ध है। किंतु आज के जमाने में दोस्ती के असली मायने कोई नहीं जानता। श्रीकृष्ण ने हमेशा अपने मित्र सुदामा और अर्जुन का साथ दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मात-पिता का आदर करना- श्रीकृष्ण को जन्म देवकी ने दिया था लेकिन उनका पालन-पोषण यशोदा और राजा नंद ने गोकुल में किया। यह जानते हुए कि उनके अपने माता-पिता उनसे दूर हैं, और ये उनके अभिभावक नहीं हैं, श्रीकृष्ण ने उन्हें दिल से प्रेम किया। उनका आदर और सम्मान करने में उन्होंने कोई कसर ना छोड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें