पितृ पक्ष में तिल का है विशेष महत्व
पितृ पक्ष में तिल का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि तिल का संबंध भगवान विष्णु जी से है। तिल भगवान विष्णु के पसीने से उत्पन्न हुआ था। इसलिए तिल को पवित्र माना जाता है। तिल से श्राद्ध करने पर पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। तिल का दान करने से दानव, असुर दैत्य भी भाग जाते हैं।