फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivling Puja Vidhi: इस दिशा में खड़े होकर चढ़ाएं शिवलिंग पर जल, भगवान शिव करेंगे हर इच्छा पूरी

Tue, 04 Mar 2025 01:16 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शिवलिंग पर जल चढ़ाने की भी एक निर्धारित दिशा होती है। यदि जल अर्पित करते समय सही दिशा का ध्यान न रखा जाए, तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए कौन-सी दिशा उपयुक्त मानी जाती है?
विज्ञापन
1 of 5
shivling - फोटो : Amar Ujala
Shivling Puja Vidhi: भगवान शिव की पूजा में विधि-विधान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि यदि शिवलिंग पर विधिपूर्वक जल चढ़ाया जाए, तो भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने की भी एक निर्धारित दिशा होती है? यदि जल अर्पित करते समय सही दिशा का ध्यान न रखा जाए, तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता। इसलिए यह जानना आवश्यक है कि शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए कौन-सी दिशा उपयुक्त मानी जाती है।

Ravivar Upay: रविवार के दिन करें इन चीजों की खरीदारी, जानें इससे जुड़ी मान्यता

Swastika: घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने का क्या है महत्व? जानें इसे बनाने का नियम

Shani Dev Ki Puja: जानें शनिदेव को तेल चढ़ाने की सही विधि, इस मंत्र के जाप से बरसेगी कृपा

 

विज्ञापन

2 of 5
शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही दिशा - फोटो : adobe stock
शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही दिशा
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय हमेशा दक्षिण दिशा में खड़े होकर जल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।
 

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार की रात को करें ये अचूक उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

विज्ञापन

3 of 5
शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही दिशा - फोटो : adobe stock
इसके विपरीत पूर्व दिशा की ओर मुख करके जल अर्पित करना वर्जित माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शिवलिंग का प्रमुख प्रवेश द्वार होता है और इस दिशा में खड़े होकर जल चढ़ाने से पूजा का प्रभाव कम हो सकता है। साथ ही जब दक्षिण दिशा में खड़े होकर जल चढ़ाएं, तो यह सुनिश्चित करें कि जल प्रवाह उत्तर दिशा की ओर जाए, इसे शुभ और फलदायी माना जाता है।
 

4 of 5
शिवलिंग पर जल चढ़ाने के महत्वपूर्ण नियम - फोटो : freepik
शिवलिंग पर जल चढ़ाने के महत्वपूर्ण नियम
  • शिवलिंग पर कभी भी अशुद्ध, बासी या गंदा जल नहीं चढ़ाना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है।
  • जल चढ़ाने के लिए तांबे, पीतल या चांदी के लोटे का प्रयोग करना श्रेष्ठ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवलिंग पर जल चढ़ाने के महत्वपूर्ण नियम - फोटो : freepik
  • अभिषेक करते समय सीधे खड़े रहने की बजाय झुककर या बैठकर जल अर्पित करना चाहिए, इससे श्रद्धा और विनम्रता प्रकट होती है।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय यह ध्यान दें कि जल या दूध की धारा अत्यधिक मोटी न हो, बल्कि धीमी और पतली रहे।
  • जल अर्पण करते समय "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है, इससे पूजा का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें