अर्गला स्तोत्र के पाठ का महत्व और लाभ
- फोटो : Adobe Stock
अर्गला स्तोत्र के पाठ का महत्व और लाभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान अर्गला स्तोत्र का पाठ करना मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का एक विशेष माध्यम माना जाता है। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक इस स्तोत्र का पाठ करने से कार्यों में सफलता, बाधाओं से मुक्ति और शत्रुओं पर विजय पाने का आशीर्वाद मिलता है। अर्गला स्तोत्र में मां दुर्गा से रूप, जय, यश और विजय सहित सुख-समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की जाती है। इसके नियमित पाठ से मन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक शक्ति का संचार होने की मान्यता है। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के साथ अर्गला स्तोत्र का पाठ करके भक्त अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।