नवरात्रि में करने जा रहे हैं नए घर में प्रवेश, तो जान लें ये जरूरी नियम
- फोटो : amar ujala
शारदीय नवरात्रि में नए घर में गृह प्रवेश करते समय कलश के साथ मांगलिक चीजें जैसे- नारियल, हल्दी, गुड़, अक्षत को जरूर लें जाएं। इसके अलावा नए घर में प्रवेश करते समय एक बात का जरूर ध्यान रखें कि पति-पत्नी को साथ में प्रवेश करना चाहिए। नए घर में प्रवेश करते समय पति को अपना दाहिना पैर आगे और पत्नी को बायां पैर आगे रखना चाहिए।