फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2021: नवरात्रि में घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ ही लाभ

Sun, 03 Oct 2021 07:35 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक वर्ष में छह माह के अंतराल पर दो नवरात्रि आती हैं। अश्विन मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ होने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस बार 07 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही हैं। दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाएगी और 14 अक्टूबर को नवमी पर कन्या पूजन के साथ शारदीय नवरात्रि का समापन हो जाएगा। ये नौ दिन मां दुर्गा की उपासना के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण और पावन होते हैं। इन दिनों मां के नौ स्वरूपों का पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवरात्रि के दिन बहुत ही शुभ मानें जाते हैं इसलिए दौरान यदि घर में कुछ चीजें लाई जाएं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इन चीजों को अपने घर में लाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और लाभ प्राप्त होता है। तो चलिए जानते हैं कि नवरात्रि के नौ दिनों में कौन सी चीजें घर में लाना रहता है शुभ।
विज्ञापन

2 of 5
देवी लक्ष्मी
मां लक्ष्मी की तस्वीर
नवरात्रि के दौरान अपने घर में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लाकर स्थापित करना चाहिए जिसपर वे कमल के आसन पर विराजमान हो और उनके हाथों से धन वर्षा हो रही हो। मान्यता है कि इससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और रूपये-पैसों की कोई कमी नहीं होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि 2021 चांदी का सिक्क घर लाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
चांदी का सिक्का
घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके नवरात्रि के दिनों में अपने घर में चांदी का सिक्का लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सिक्के पर गणेश, लक्ष्मी बनें हुए हो तो और भी अच्छा रहता है।

4 of 5
नवरात्रि 2021 पूजा स्थान पर श्रंगार का सामान लाकर रखें (सांकेतिक तस्वीर)
श्रृंगार का सामान
नवरात्रि के दौरान अपने घर में श्रृंगार का सामान लाकर रखना चाहिए और उसे पूजा स्थान पर रखना चाहिए। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। जिससे आपके घर में समृद्धि और सौभाग्य बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि 2021 घर में तुलसी का पौधा लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तुलसी का पौधा
वैसे तो सनातन धर्म मानने वाले ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा होता है यदि आपके घर में नहीं है तो नवरात्रि के दिनों में तुलसी लाकर अपने घर में लगाएं और उसकी नियमित रूप से देखभाल करने के साथ ही प्रतिदिन तुलसी में दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें