फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि 2020: वास्तु के अनुसार करें मां की चौकी और कलश स्थापना, प्राप्त होगी मां की पूर्ण कृपा

Thu, 08 Oct 2020 06:37 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
navratri 2020
17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ होने वाली हैं। नौं दिनों तक मां के नौं स्वरुपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। ये नौ दिन शक्ति को समर्पित किए जाते हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ घटस्थापना (कलश स्थापित) की जाती है। कलश को गणेश जी का प्रतीक माना जाता है इसलिए सर्वप्रथम कलश स्थापना करके उसका पूजन किया जाता है। जल से भरे हुए कलश को सुख-समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु में पूजा करने के स्थान के बारे में भी दिशा का महत्व बताया गया है इसलिए कलश की स्थापना और मां की चौकी लगाते समय भी दिशा का ध्यान रखना आवश्यक होता है। जानते हैं कलश कैसे और किस दिशा में करनी चाहिए कलश स्थापना किन बातों का रखना चाहिए ध्यान...
विज्ञापन

2 of 5
navratri 2020
वास्तु के अनुसार घर के ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा को पूजा का सही स्थाना माना जाता है। इस दिशा को देवताओं की दिशा माना गया है इसलिए इस दिशा में सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है। नवरात्रि में मां की प्रतिमा और घटस्थापना घर के उत्तर-पूर्व दिशा में करें। जानते हैं कैसे करें कलश स्थापना
 
विज्ञापन

3 of 5
navratri 2020
कलश स्थापित करने से पहले उस स्थान को स्वच्छ करके गंगाजल से पवित्र करें। उसके बाद कलश के ऊपर स्वास्तिक का चिह्न बनाए और कलश में जल भरें। अब कलश के मुंह की किनारी की ओर मौली को लपेटे तत्पश्चात् कलश में सिक्का, सुपारी और अक्षत डालें। मिट्टी में जौं मिलाकर पूजा स्थान के पास ही लकड़ी की चौकी पर वेदी बनाएं और कलश को स्थापित करें। कलश के ऊपर लाल रंग के कपड़े में नारियल लपेट कर रखें। आप मिट्टी, चांदी या फिर तांबे का कलश ले सकते हैं। 
                                   

 

4 of 5
navratri puja 2020
नवरात्रि को दिनों में प्रतिदिन मां की पूजा अर्चनी करते हैं कुछ लोग अखंड ज्योति भी प्रज्वलित करते हैं, वास्तु के अनुसार दीपक प्रज्वलित करते समय ध्यान रखें की ज्योति का मुंह पूर्व-दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
navratri 2020
नवरात्रि के दिनों में लोग अपने घर की छत पर ध्वजा भी लगाते हैं। ध्वजा को लगाते समय भी दिशा का ध्यान रखना आवश्यक होता है। वास्तु के अनुसार ध्वजा की स्थापना उत्तर-पश्चिम दिशा में करनी चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें