फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में जरूर करें ये एक उपाय

Thu, 08 Oct 2020 02:00 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
navratri 2020
17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ होने वाले हैं। घर-घर मां दुर्गा की चौकी सजाई जाएगी। 25 अक्टूबर तक मां का पूजन-अर्चन और व्रत किए जाएंगे। ये नौ दिन मां भगवती को बेहद प्रिय हैं, इस समय मां अपने भक्तों की सभी मुराद पूरी करती हैं। नवरात्रि के दिन बहुत शुभ माने जाते हैं, इस समय हर तरफ एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो जाता है। नवरात्रि के दिनों में मां को प्रसन्न करके अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। ये उपाय बहुत आसान हैं। तो चलिए जानते हैं नौ दिनों में इनमें से कौन सा एक उपाय करके आप अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 6
नवरात्रि 2020 मां दुर्गा नामवली और दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
नवरात्रि के दिनों में पान के पत्ते पर केसर रखें। उसके बाद मां के समक्ष दुर्गा स्तोत्र एवं दुर्गा जी नामावली का पाठ पूरी निष्ठा के साथ करें इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। जिससे आपके घर की सारी परेशानियां और क्लेश दूर हो जाएंगे। ये उपाय आपको पूरे नौं दिनों तक नियमपूर्वक करना है।
 
विज्ञापन

3 of 6
पान के पत्ते पर ''ह्रीं'' लिखकर मां दुर्गा को चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर धन संबंधित समस्याएं आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। आपकी आर्थिक स्थिति खराब है, तो नवरात्रि के पहले दिन से लेकर अगले पांच दिनों तक प्रतिदिन पान के पत्ते पर ''ह्रीं'' लिखकर मां दुर्गा को चढ़ाएं। नवरात्रि के समापन के बाद उन पत्तों को अपनी तिजोरी या फिर जहां धन रखते हैं उस स्थान पर संभाल कर रख दें। इस उपाय को पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ करने से धन संबंधित कैसी भी समस्याएं हो दूर हो जाती हैं।
 

4 of 6
पाने के पत्ते पर सरसों का तेल लगाकर मां दुर्गा को अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नवरात्रि में एक पान का पत्ता लेकर उसके दोनों ओर सरसों का तेल लगाकर माता दुर्गा को अर्पित करें। इस पत्ते को रात के समय अपने सिरहाने रखकर सो जाएं। प्रातःकाल के समय उठकर इस पत्ते को किसी दुर्गा मंदिर के पीछे रखकर आ जाएं। इससे नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि 2020
पूजा-पाठ करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है नवरात्रि के दिनों में भी ब्रह्म मुहूर्त में (4 से 6) बजे को मध्य पूजा करनी चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मां भुवनेश्वरी और सौभाग्यसुंदरी का ध्यान करते हुआ पान के पत्ते की जड़ को किसी पत्थर पर घिसकर उससे मां का तिलक करें। यह उपाय नियमित रुप से वाणी में सौम्यता आती है। सौंदर्य और आकर्षण में वृद्धि होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां को पान का पत्ता और गुलाब अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपके घर में धन की आवक रुक सी गई है तो नवरात्रि में मां दुर्गा को पान के पत्ते पर गुलाब रखकर अर्पित करें और मां से सुख-समृद्धि की कामना करें। इससे घर में धन की आवक सुचारु होगी।
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें