शारदीय नवरात्रि पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का त्योहार है। नवरात्रि के इन नौ दिनों मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। नौ दिनों तक व्रत रखे जाते हैं। पहले दिन जहां कलश स्थापना का विधान है तो आखिरी दिन कन्या पूजन किया जाता है। कहीं पर दुर्गा विसर्जन कर नवरात्रि का समापन किया जाता है। आइए जानते हैं मां दुर्गा के नौ रूप और उनकी उपासना का महत्व -
प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयम् ब्रह्मचारिणी।
तृतीयं चंद्रघण्टेति कुष्मांडेति चतुर्थकं॥
पंचमं स्कंदमातेति, षष्टम कात्यायनीति च।
सप्तमं कालरात्रीति, महागौरीति चाष्टमं॥
नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा प्रकीर्तिताः॥