फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2020: इस नवरात्रि करें ये 9 उपाय, माता रानी पूरी करेंगी आपकी मनोकामनाएं

Tue, 06 Oct 2020 08:17 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
शारदीय नवरात्रि 2020 - फोटो : Rohit Jha
Shardiya Navratri 2020: 17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। नवरात्रि में नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। इस समय मां के भक्त माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। वहीं धार्मिक मान्यता ये भी है कि अगर नवरात्रि के समय माता रानी से जुड़े कुछ उपाय किए जाएं तो मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।  
विज्ञापन

2 of 10
शरद नवरात्रि 2020 - फोटो : अमर उजाला।
1. नवरात्रि के समय नौ दिनों तक माता रानी की पूजा करें और पताका खरीदर कर नवमी के दिन माता के मंदिर में  लगाएं। यह उपाय आपकी विदेश यात्रा की मनोकामना को पूर्ण करेगा।
विज्ञापन

3 of 10
navratri 2020 - फोटो : navratri 2020
2. वहीं नवरात्रि के समय चांदी की कोई भी शुभ सामग्री लाकर देवी मां को समर्पित करें। यह उपाय आपको आर्थिक कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।

4 of 10
navratri 2020 - फोटो : navratri 2020
3. पूरी नवरात्रि के घर में कभी भी गाय का घी लाकर रखें। यह उपाय करने से आपको आरोग्य जीवन की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

5 of 10
नवरात्रि पूजा 2020 - फोटो : रोहित भट्ट/अमर उजाला
4. घर का सपना पूरा करने के लिए नवरात्रि में मिट्टी का छोटा सा घर लाकर पूजा स्थल में रखें। इस उपाय को करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन

6 of 10
नवरात्रि 2020 - फोटो : अमर उजाला
5. नौकरी में पदोन्नति चाहते हैं तो इस नवरात्रि 3 नारियल लाकर पहले घर में रखें और नवमी के दिन मंदिर में उसे चढ़ा दें।
विज्ञापन

7 of 10
शरद नवरात्रि 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
6. अपने व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाना चाहते हैं तो नवरात्रि के समय धूप, सुगंध, अगरबत्ती, रूई या चमकीली सफेद सामग्री खरीदें।

8 of 10
नवरात्रि 2020 - फोटो : gettyimages
7. नवरात्रि के समय सौभाग्य में वृद्धि के लिए समस्त सुहाग शृंगार सामग्री खरीदें और काली मां को नवमी के दिन चढ़ाएं।

9 of 10
नवरात्रि 2020 - फोटो : अमर उजाला
8. इस नवरात्रि अपार धन संपत्ति के लिए नवरात्र के नौ दिनों में किन्नर से पैसा लेकर तिजोरी या पर्स में रख लें।
विज्ञापन

10 of 10
शारदीय नवरात्रि 2020 - फोटो : social media
9. हर कार्य में सफलता पाने के लिए इस नवरात्रि मौली खरीद कर उस पर नौ गांठ लगा कर देवी को समर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें