Shani Margi 2020: शनि देव 29 सितंबर मंगलवार को मार्गी हो रहे हैं। वे इसी वर्ष 11 मई को वक्री हुए थे। ज्योतिष विज्ञान में शनि ग्रह को मकर तथा कुंभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है। मेष शनि देव की नीच राशि है तो वहीं तुला राशि में वे उच्च के माने जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
शनि मार्गी 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
शनि की सीधी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर शनि की बुरी दृष्टि पड़ जाती है उस जातक के लिए शनि बड़े संकटकारी हो जाते हैं। किंतु ज्योतिष में शनि की बुरे प्रभाव से बचने के लिए उपाय बताए गए हैं। जो इस प्रकार हैं..
विज्ञापन
3 of 7
शनि ग्रह
- फोटो : Pixabay
1. लोहे के बर्तन में सरसो तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखें और उसे किस भिखारी को दान कर दें। जिनकी साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि की दशा चल रही है वह शनिवार के दिन मांस-मदिरा के सेवन से बचें। अनैतिक कार्यों से भी बचना चाहिए।
4 of 7
शनि देव
- फोटो : twitter
2. ब्रह्म पुराण में बताया गया है शनिदेव कहते हैं कि जो व्यक्ति हर शनिवार के दिन जो व्यक्ति पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेगा उसे मैं कभी नहीं सताऊंगा और उसके सभी कार्य पूर्ण होंगे। इसलिए प्रयास करें कि हर शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का स्पर्श करें।
विज्ञापन
5 of 7
शनि मार्गी 2020
- फोटो : अमर उजाला
3. पीपल के वृक्ष का स्पर्श करके 108 बार 'ॐ नमः शिवाय' का जप करने वाले को न सिर्फ शनि ही नहीं बल्कि दूसरे अशुभ ग्रह भी नहीं सताते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
शनि मार्गी 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
4. काले कपड़े में कपूर लपेटकर शनि महाराज की आरती करें। आरती को सभी कमरे में घुमाएं। इससे घर की सारी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाएंगी।
5. हर शनिवार के दिन शनि महाराज को काले तिल अर्पित करें। काले तिल का दान भी कर सकते हैं। यह आसान उपाय से आप शनिदेव की कृपा प्राप्त करने में सफल रहेंगे और आपके ऊपर शनि के बुरे प्रभाव का कोई असर नहीं होगा।