शनि जयंती 2026
- फोटो : अमर उजाला
शनि जयंती तिथि
पंचांग के अनुसार शनि जयंती का पर्व ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। वर्ष 2026 में ज्येष्ठ अमावस्या तिथि की शुरुआत 16 मई, शनिवार को सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर होगी, जो अगले दिन 17 मई, रविवार को देर रात 1 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदय तिथि के आधार पर शनि जयंती 2026 का पर्व 16 मई, शनिवार को मनाया जाएगा। यह विशेष बात है कि इस वर्ष शनि जयंती शनिवार के दिन ही पड़ रही है, जो शनिदेव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा और कुछ सरल उपाय करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होने की मान्यता है।