हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सूर्य पुत्र शनि का जन्म हुआ था इसलिए प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार शनि जयंती 10 जून 2021 दिन गुरूवार को पड़ रही है। यह दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ होता है। इस दिन विधि-विधान के साथ शनिदेव की पूजा अर्चना करने से शनि के कुप्रभावों के मुक्ति प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली समस्याओं का अंत होता है। शनिदेव मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं इसलिए इन्हें कर्मफलदाता कहा जाता है। जिसके ऊपर शनिदेव की कृपा होता है उसका जीवन हर प्रकार से सुखी रहता है लेकिन जिस पर शनिदेव की वक्र दृष्टि हो उसके जीवन में आर्थिक, पारिवारिक कार्य क्षेत्र से संबंधित परेशानियां आती रहती हैं। शनि जयंती के दिन विधिवत पूजा करके आप समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यदि कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो आप शनिदेव की कृपा के बजाए उनके कोप के भागी बन सकते हैं, इसलिए भूलकर भी शनि जयंती के दिन ये कार्य नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस बारे में।