फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर शनिदेव ने बदली अपनी चाल, इनका होगा भाग्योदय और ये राशियां होंगी मालामाल

Thu, 19 Apr 2018 06:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 14
shani dev
अक्षय तृतीया यानी 18 अप्रैल 2018 को शनिदेव वक्री हो रहे हैं। शनि के वक्री होने से कुछ राशियों के लिए यह समय शुभ संदेश लेकर आएगा।
विज्ञापन

2 of 14
6 सितंबर 2018 तक वक्रत्व काल रहेगा
शनि 18 अप्रैल 2018 को वक्री होने जा रहे हैं। जो 6 सितंबर तक इस अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष विवेकानंद नौटियाल ने बताया कि शनि हर साल वक्री होते हैं। वक्री होने का मतलब ग्रह का उल्टा चलना और मार्गी का अर्थ सीधा चलना होता है। शनि कुल मिलाकर 142 दिनों तक वक्री रहेगा इसके बाद मार्गी होंगे। उन्होंने बताया कि शनि के वक्री होने से सभी राशियों पर कैसा असर पड़ने वाला है।
विज्ञापन

3 of 14
प्रात:काल 7:14 बजे से वक्री होंगे शनि
मेष राशि: शनि के नवम भाव में रहने से मेष राशि वाले लोगों के करियर की रफ्तार धीमी रहेगी। जून तक आपके करियर में धीमी गति से उन्नति होगी और फिर इसके बाद अक्टूबर तक करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी।
 

4 of 14
जनमानस के लिए लाभकारी होगा
वृषभ राशि: इस साल शनि की क्रूर दृष्टि आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगी। इस दौरान पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पिता के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। बच्चों और दोस्तों के साथ रिश्तों को बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे और सभी को साथ लेकर चलना होगा। सावधान रहें, शनि के कारण हानि हो सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 14
शनि पूजन
मिथुन राशि: शनि की यह स्थिति इस वर्ष आपको मिश्रित परिणाम दिलाएगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करेंगे। इसकी बदौलत कार्य स्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अदालती या कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। कई शुभ समाचार मिलेंगे। आप लगातार सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 14
शनि के वक्री काल का प्रभाव देश पर गहरा पड़ेगा
कर्क राशि: कानूनी विवाद सामने आ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों का ध्यान रखें। इस दौरान पारिवारिक मामलों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद संभव हैं। जीवनसाथी के साथ भी विवाद गहरा सकता है।
विज्ञापन

7 of 14
shani dev
सिंह राशि: इस साल शनि के गोचर से नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। शनि की यह स्थिति आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगी। इस साल लव मैरिज के योग बन रहे हैं, हालांकि कुछ चुनौतियां भी सामने आएंगी। छोटे-मोटे झगड़े और विवादों की वजह से पारिवारिक रिश्ते कमजोर हो सकते हैं।

 

8 of 14
shani dev
कन्या राशि: आपका निवास स्थान बदल सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। शनि की इस स्थिति के कारण किसी ऐसे काम में शामिल न हों, जिससे आपके जीवन की शांति भंग हो। इस समय अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में जमीन-जायदाद संबंधी विवाद भी हो सकते हैं।

9 of 14
18 अप्रैल को प्रात:काल 7:14 बजे से वक्री होंगे
तुला राशि: आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी और आप दृढ़ निश्चय के साथ सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में छोटे भाई-बहनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है।

10 of 14
shani dev
वृश्चिक राशि: शनि की इस स्थिति से पारिवारिक जीवन में अशांति बढ़ने की संभावनाएं हैं। परिजनों के बीच झगड़े और विवादों की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अगर समय रहते इन परिस्थितियों पर काबू नहीं किया तो आपके रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। इस साल किसी कारणवश आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।

 

11 of 14
shani dev
धनु राशि: यह समय आपके लिए परेशानियों से भरा रहने वाला है। इस समय आपको मानसिक तनाव और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पारिवारिक जीवन में आपके भाई-बहनों को खुशियां और समृद्धि प्राप्त होगी। उनकी कामयाबी पर आपको गर्व होगा। सावधान रहें, जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आने की संभावनाएं हैं।

 

12 of 14
शनि अमावस्या
मकर राशि: यह समय आपके लिए परेशानियों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। इस दौरान आपको धन हानि हो सकती है। इस साल आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आपको कमाई के कई अवसर मिलेंगे। यह समय आपके लिए बहुत अनकूल साबित होगा।

 

13 of 14
शनि मंगल
कुंभ राशि : शनि की यह स्थिति आपके लिए अनुकूल होगी। बेहतर जिंदगी को लेकर जो सपना आपने देखा था, वो इस साल पूरा हो सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर हर वक्त अच्छे अवसर मिलेंगे। इस दौरान कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इस समय में अपने कौशल और साहस का सही दिशा में इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

14 of 14
शनि मंगल
मीन राशि: आपकी राशि के लिए शनि की ये स्थिति शुभ नहीं है। परिणाम स्वरूप इस साल आपकी आय में कमी आ सकती है और खर्च में वृद्धि की संभावनाएं हैं। इसलिए धन को बेवजह खर्च करने से बचें। इस दौरान आप नई नौकरी के बारे में सोच सकते हैं। अपने प्रयास जारी रखें। धैर्य और कठिन परिश्रम के महत्व को समझें। देर से ही सही, लेकिन सफलता मिलने के योग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें