फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dev Upay: शनि देव के मंत्र से हर पीड़ा को करें दूर, शनिवार को जरूर करें ये उपाय

Sat, 10 May 2025 10:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shanivar Ke Upay: शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं और उनकी दिशा पश्चिम मानी जाती है। शनि देव का संबंध पंचतत्वों में से वायु तत्व से बताया गया है। शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस दिन विशेष उपायों से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में सफलता, यश, कीर्ति और व्यापार में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
Shani Dev Mantras - फोटो : adobe
Saturday Remedies: शनिवार का दिन शनि देव के पूजा और सम्मान का दिन होता है, क्योंकि शनि देव को न्याय के देवता माना जाता है। उनका कार्य सभी जीवों के कर्मों का हिसाब रखना और उसी आधार पर उन्हें फल देना है। शनि देव सूर्य के पुत्र होते हुए भी सूर्य देव से अधिक संबंध नहीं रखते हैं। जब शनि देव की स्थिति अशुभ होती है, तो व्यक्ति को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे आर्थिक संकट, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और मानसिक तनाव। लेकिन जिन पर शनि देव की कृपा होती है, वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।
Shani Ka Paya: शनि के तांबे के पाये से इन 3 राशियों को मिलेगा अपार लाभ, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे
शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं और उनकी दिशा पश्चिम मानी जाती है। शनि देव का संबंध पंचतत्वों में से वायु तत्व से बताया गया है और वे आयु, जीवन, शारीरिक बल, योग, प्रभुता, ऐश्वर्य, प्रसिद्धि, मोक्ष, ख्याति, नौकरी आदि से संबंधित होते हैं। शनि देव का वाहन गिद्ध द्वारा खींचा जाने वाला रथ है, और वे धनुष, बाण और त्रिशूल धारण करते हैं। शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस दिन विशेष उपायों से शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में सफलता, यश, कीर्ति और व्यापार में वृद्धि हो सकती है।
Numerology love: प्यार के मामले में अनलकी हैं इस मूलांक के जातक, बार बार टूटते हैं रिश्ते
विज्ञापन

2 of 6
Shani Dev Mantras - फोटो : अमर उजाला
शनिवार के उपाय 
  • अगर आप उन्नति के मार्ग में लगातार समस्याओं का सामना कर रहे हैं  तो शनिवार के दिन स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें और एक कच्चे सूत के धागे का गोला लें। फिर उस गोले को पीपल के पेड़ के तने पर सात बार लपेटें और शनि देव का ध्यान करते हुए उनका मंत्र जपें - 'ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः।'
विज्ञापन

3 of 6
Shani Dev Mantras - फोटो : अमर उजाला
  • यदि आपके दांपत्य जीवन में खुशियां नहीं मिल रही हैं,तो शनिवार को कुछ काले तिल लेकर पीपल के पेड़ के पास चढ़ाएं और शनि देव के मंत्र का जप करें - 'ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः।' 
 

4 of 6
Shani Dev Mantras - फोटो : अमर उजाला
  • अगर आप अपनी संतान को उच्च शिक्षा के लिए  विदेश भेजने का सोच रहे हैं लेकिन किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार को शनि देव के इस मंत्र का 11 बार जपें - 'ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।' यह उपाय आपकी परेशानी को दूर कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Shani Dev Mantras - फोटो : adobe stock
  • अगर आपकी जिंदगी में परेशानियों का अंत नहीं हो रहा और लगातार समस्याएं आ रही हैं, तो शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल रखें और शनि देव के तंत्र मंत्र का जप करें - 'ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।' जप करने के बाद उस तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं, यह उपाय आपकी समस्याओं को हल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shani Dev Mantras - फोटो : अमर उजाला
अन्य उपाय 
  • अगर आप पढ़ाई में सफलता पाना चाहते हैं तो शनिवार को काले तिल को पीपल के पेड़ के नीचे रखें और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें 
  • यदि आपको पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई समस्या हो रही है, तो शनिवार को आटे का दीपक बनाकर उसमें सरसों का तेल डालकर शनि देव के सामने जलाएं। यह उपाय आपकी भूमि या संपत्ति से जुड़ी समस्याओं को सुलझा सकता है।
  • अगर सरकारी दफ्तरों में कार्यों में रुकावट आ रही हो, तो शनिवार को शनि स्तोत्र का पाठ करें। 
  • यदि आपके जीवन में लगातार संघर्ष करना पड़ता है और मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो शनिवार को एक मुट्ठी काले तिल लेकर बहते जल में प्रवाहित करें और शनि देव का ध्यान करते हुए प्रार्थना करें। 
  • अगर आप आर्थिक लाभ चाहते हैं, तो शनिवार को एक रुपये का सिक्का लेकर उस पर सरसों के तेल से एक बिंदु लगाएं और उसे शनि मंदिर में रख आएं। 

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें