Shani Dev Mantras
- फोटो : अमर उजाला
अन्य उपाय
- अगर आप पढ़ाई में सफलता पाना चाहते हैं तो शनिवार को काले तिल को पीपल के पेड़ के नीचे रखें और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें
- यदि आपको पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई समस्या हो रही है, तो शनिवार को आटे का दीपक बनाकर उसमें सरसों का तेल डालकर शनि देव के सामने जलाएं। यह उपाय आपकी भूमि या संपत्ति से जुड़ी समस्याओं को सुलझा सकता है।
- अगर सरकारी दफ्तरों में कार्यों में रुकावट आ रही हो, तो शनिवार को शनि स्तोत्र का पाठ करें।
- यदि आपके जीवन में लगातार संघर्ष करना पड़ता है और मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो शनिवार को एक मुट्ठी काले तिल लेकर बहते जल में प्रवाहित करें और शनि देव का ध्यान करते हुए प्रार्थना करें।
- अगर आप आर्थिक लाभ चाहते हैं, तो शनिवार को एक रुपये का सिक्का लेकर उस पर सरसों के तेल से एक बिंदु लगाएं और उसे शनि मंदिर में रख आएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।