17 मार्च को अमावस्या है और इस दिन शनिवार भी है जिसके चलते इस दिन अमावस्या और शनिवार का शुभ संयोग बन रहा है। जो अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है उसे शनि अमावस्यां कहते हैं। इस संयोग के कारण इस दिन भगवान शनि को खुश करने के लिए अच्छा माना जाता है। जिस किसी के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या चल रही होती है कुछ उपाय करने से उसका प्रभाव कम हो जाता है। इस समय वृश्चिक,धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है जबकि वृष और कन्या राशि पर ढय्या का प्रभाव है। ऐसे में अगर इस शुभ संयोग में अपनी राशि अनुसार शनिदेव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय किया जाय तो परेशानियां कम होती है।