शनि अमावस्या का महत्व
- फोटो : adobe
शनि अमावस्या का महत्व
शनि अमावस्या का दिन पूजा, व्रत, स्नान और दान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही पितरों की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध जैसे कार्य भी किए जाते हैं, जिससे पितृ दोष से राहत मिलने की मान्यता है। इस बार शनि अमावस्या के साथ शनि जयंती का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो इसे और अधिक खास बनाता है। ऐसे में इस दिन किए गए धार्मिक कार्य और उपाय शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने में सहायक माने जाते हैं। मान्यता है कि इस अवसर पर प्रसन्न होकर शनिदेव अपने भक्तों को सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति का आशीर्वाद देते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।