फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में भूलकर भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये 7 चीजें, भोलेबाबा हो जाते हैं नाराज

Thu, 19 Jul 2018 11:58 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
28 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने वाला है और शिव भक्त भोले बाबा को मनाने के लिए कई चीजें भेंट कर रहे हैं। लेकिन गलती से भी अगर आपने ये 7 चीजें शिव जी को चढ़ा दी तो वो खुश होने की जगह नाराज हो जाएंगे। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो 7 चीजें।  
विज्ञापन

2 of 8
शंख जल: 
भगवान शिव ने शंखचूड़ नाम के असुर का वध किया था। शंख को उसी असुर का प्रतीक माना जाता है जो भगवान विष्णु का भक्त था। इसलिए विष्णु भगवान की पूजा शंख से होती है शिव जी की नहीं।
विज्ञापन

3 of 8
तुलसी पत्ता: 
जलंधर नामक असुर की पत्नी वृंदा के अंश से तुलसी का जन्म हुआ था जिसे भगवान विष्णु ने पत्नी रूप में स्वीकार किया है। इसलिए तुलसी से भी शिव जी की पूजा नहीं होती है।

4 of 8
तिल:
यह भगवान विष्णु के मैल से उत्पन्न हुआ मान जाता है इसलिए इसे भगवान शिव को नहीं अर्पित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
चावल
टूटे हुए चावल: 
भगवान शिव को अक्षत यानी साबूत चावल अर्पित किए जाने के बारे में शास्त्रों में लिखा है। टूटा हुआ चावल अपूर्ण और अशुद्ध होता है इसलिए यह शिव जी को नही चढ़ता।
विज्ञापन

6 of 8
कुमकुम
कुमकुम: 
यह सौभाग्य का प्रतीक है जबकि भगवान शिव वैरागी हैं इसलिए शिव जी को कुमकुम नहीं चढ़ता।
विज्ञापन

7 of 8
हल्दी: 
हल्दी का संबंध भगवान विष्णु और सौभाग्य से है इसलिए यह भगवान शिव को नहीं चढ़ता है।
विज्ञापन

8 of 8
नारियल पानी: 
नारियल देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है जिनका संबंध भगवान विष्णु से है इसलिए शिव जी को नहीं चढ़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें