फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2020: सावन सोमवार व्रत की पूजा विधि, पूजा के समय इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 30 Jun 2020 05:22 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सावन सोमवार 2020 - फोटो : अमर उजाला
श्रावण का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है, इसलिए इस खास माह में भगवान शिव के भक्त उनकी उपासना करते हैं। सावन सोमवार के व्रत रखें जाते हैं। यह महीना 6 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है जो 3 अगस्त रहेगा। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार सावन में पड़ने वाले सोमवार के दिन भोले शंकर की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। सावन के महीने में ही शिवभक्तों के द्वारा कांवड़ यात्रा शुरू की जाती है।

तीर्थस्थालों से कांवड़िये गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हैं और सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करने के पश्चात वे शिवमंदिरों में गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। इस बार सावन माह में शुभ संयोग बन रहा है। दरअलस, श्रावण माह की शुरुआत सावन से हो रही है और इस माह का अंत भी सावन सोमवार के साथ हो रहा है। आइए जानते हैं सावन सोमवार की पूजा विधि क्या है। पूजा के समय किन बातों का ध्यान देना चाहिए और सावन सोमवार की तारीखें-
विज्ञापन

2 of 4
सावन माह में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सावन सोमवार की तारीखें
दिन  तारीख
सावन का पहला सोमवार 06 जुलाई 2020
सावन का दूसरा सोमवार 13 जुलाई 2020
सावन का तीसरा सोमवार 20 जुलाई 2020
सावन का चौथा सोमवार 27 जुलाई 2020
सावन का पांचवा सोमवार 03 अगस्त 2020
विज्ञापन

3 of 4
सावन सोमवार की पूजा विधि - फोटो : सोशल मीडिया
सावन में भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न (पूजा विधि)
  • सावन सोमवार के दिन जल्दी उठकर स्नान करें।
  • शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। 
  • साथ ही माता पार्वती और नंदी को भी गंगाजल या दूध चढ़ाएं।
  • पंचामृत से रुद्राभिषेक करें, बिल्व पत्र अर्पित करें।
  • शिवलिंग पर धतूरा, भांग, आलू, चंदन, चावल चढ़ाएं और सभी को तिलक लगाएं।
  • प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी शक्कर का भोग लगाएं।
  • धूप, दीप से गणेश जी की आरती करें। 
  • अंत में भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।
विज्ञापन

4 of 4
शिव पूजन में इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : AmarUjala
सावन सोमवार की पूजा में इन बातों का रखें विशेष ध्यान
शिवजी की पूजा में केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि केतकी के फूल चढ़ाने से भगवान शिवजी नाराज होते हैं। इसके अलावा, तुलसी को कभी भी भगवान शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता है। साथ ही शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिवजी को हमेशा कांस्य और पीतल के बर्तन से जल चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें