फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Month and Belpatra: श्रावण मास में घर में लगा लें ये पौधा, रातों रात बदल जाएगी किस्मत

Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Sawan Month and Belpatra - फोटो : amar ujala
Sawan Month 2022 and Belpatra: भगवान शिव के भक्त अपनी आस्था और भक्ति के अनुसार उनकी पूजा और अर्चना करते हैं। हर कोई भगवान शिव की आराधना में शामिल होता है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा का महत्व ऋग्वेद में बताया गया है। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही भगवान शिव की पूजा शुरू हो जाती है।सावन के महीने में पूरे परिवार सहित भगवान शिव की पूजा की जाती है। पूजा की शुरुआत भोलेनाथ के अभिषेक से होती है। भोलेनाथ को दूध, पानी, दही, घी, शहद या चीनी, गंगा जल आदि से स्नान कराया जाता है। उसके बाद भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र, समीपत्र, कुश और दूब अर्पित किया जाता है। अंत में भांग, धतूरा और श्रीफल भगवान को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। भगवान भोलेनाथ की आराधना में बेलपत्र का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं बेलपत्र के महत्व और लाभ। 
विज्ञापन

2 of 6
सावन मास और बेलपत्र - फोटो : istock
बेलपत्र या बिल्व वृक्ष का महत्व
शिवलिंग पर बेलपत्र और समिपत्र चढ़ाने का महत्व प्राचीन शास्त्रों में बताया गया है। श्रावण मास में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाया जाता है। एक प्राचीन कथा के अनुसार 89 हजार संतों ने ब्रह्माजी से भोलेनाथ को प्रसन्न करने का उपाय पूछा। ब्रह्माजी ने उन्हें बताया कि जैसे शिवाजी 100 कमल के फूलों से प्रसन्न होते हैं, वैसे ही वे एक नीलकमल को अर्पित करने से प्रसन्न हो सकते हैं। इसी तरह 1 बेलपत्र 1000 नीलकमल के बराबर और 1 समीपात्र 1000 बेलपत्र के बराबर होता है। इन प्रसादों से भगवान शिव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं। बेलपत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने का एक सरल उपाय है। 
विज्ञापन

3 of 6
बिल्व वृक्ष की पूजा के लाभ   - फोटो : prayagraj
बिल्व वृक्ष की पूजा के लाभ  
  • बिल्व वृक्ष को पुराणों में श्रीवृक्ष कहा गया है। इसलिए मान्यता है कि बिल्व वृक्ष यानि बेल के वृक्ष में माता लक्ष्मी का वायस होता है और श्रावण मास में जो भी इस वृक्ष की पूजा करता है उस पर भगवान शिव के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में भी माना गया है कि जिस भी घर में बेल का पेड़ लगा है वहां कोई भी वास्तु दोष नहीं रहता और घर में बरकत होती है। 

4 of 6
बिल्व वृक्ष की पूजा के लाभ   - फोटो : istock
  • श्रावण मास में जो भक्त बेल के पेड़ के पास खड़ा होकर घी, अन्न या मिठाई का दान करता है उसे कभी भी आर्थिक तंगी से गुजरना नहीं पड़ता। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बिल्व वृक्ष की पूजा के लाभ   - फोटो : istock
  • श्रावण मास में बिल्व वृक्ष की जड़ लाएं। उसे लाल कपड़े में लपेट कर पूजा करके तिजोरी में या जहां आप धन रखते हैं वहां रखें, इससे घर में कभी भी धन की आवक नहीं रुकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिल्व वृक्ष की पूजा के लाभ   - फोटो : prayagraj
  • श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ पर बेलपत्र चढ़ाना बेहद लाभकारी होता है। मान्यता है कि यदि कभी भूलवश भी आपने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ा दिया तो इससे आपके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें