Sawan Me Shanidev Ko Prasann Karne Ke Upay: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है और उन्हें भगवान शिव का अनन्य भक्त भी माना गया है। यही कारण है कि सावन का पवित्र महीना, जो शिव भक्ति के लिए विशेष माना जाता है, शनि देव को प्रसन्न करने का भी उत्तम समय माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए कुछ खास दान और उपायों से शनि की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। विशेष रूप से जिन लोगों पर साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि महादशा का प्रभाव चल रहा होता है, उनके लिए ये उपाय काफी लाभकारी माने जाते हैं।