फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Masik Shivratri 2022: सावन माह की मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें ये उपाय, सभी इच्छाएं हो जाएंगी पूरी

Mon, 25 Jul 2022 02:36 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सावन माह की मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
Sawan Shivratri 2022 : कल यानी 14 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है। देवों के देव महादेव को समर्पित होने की वजह से इस माह को बेहद पवित्र माना गया है। वैसे तो इस पूरे माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना की जाती है, लेकिन इस माह में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि अलग ही महत्व है। हिंदू पंचांग में हर साल में 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन इनमें से दो शिवरात्रि को खास महत्व दिया जाता है। इनमें सबसे प्रमुख फाल्गुन मास की शिवरात्रि मानी जाती है, जिसे महाशिवरात्रि भी कहा जाता है। वहीं इसके अतिरिक्त दूसरी महत्वपूर्ण शिवरात्रि सावन की मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है।  इस साल सावन माह की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शिव जी की कृपा जिन लोगों पर होती है, उनके जीवन में कभी भी सुख समृद्धि की कमी नहीं होती। साथ ही इस कुछ उपाय करने से महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 6
सावन माह की मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
मासिक शिवरात्रि उपाय 
यदि आप भगवान शिव की अधिक कृपा पाना चाहते हैं तो सावन माह में प्रत्येक सोमवार का व्रत करें। साथ ही, मासिक शिवरात्रि के दिन भोलेशंकर का जलाभिषेक करना लाभदायी होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से उत्तम वर की प्राप्ति होती है।  
विज्ञापन

3 of 6
सावन माह की मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
मासिक शिवरात्रि के दिन शुभ मुहूर्त में शिवलिंग पर घी अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।  

4 of 6
सावन माह की मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें ये उपाय - फोटो : iStock
शिव की विशेष कृपा पाने के लिए सावन माह में मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखें और शिव जी का दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से भी जातक को संतान सुख की प्राप्ति होती है।  
विज्ञापन

5 of 6
सावन माह की मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें ये उपाय - फोटो : istock
यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो आपको सावन माह शिवरात्रि का जरूर रखें। शिवस्तोत्र का पाठ करें। साथ ही इस दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन माह की मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें ये उपाय - फोटो : pixabay
इसके अलाव आरोग्य, सुख की प्राप्ति और व्याधियों से छुटकारा पाने के लिए सावन माह में महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप विशेष लाभदायी रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें