फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: शिव आराधना के लिए कौन सा मंत्र आपकी राशि लिए रहेगा शुभ, जाप से पूरी होंगी इच्छाएं

Wed, 29 Jul 2026 06:44 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan 2026: सावन का महीना बहुत ही शुभ और पवित्र होता है। सावन में हर दिन भगवान शिव की आराधना और पूजा का खास महत्व होता है। सावन में अगर राशिनुसार शिव मंत्रों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
1 of 13
सावन में राशि अनुसार पूजा का महत्व - फोटो : अमर उजाला
30 जुलाई 2026 से पवित्र महीना सावन आरंभ हो रहा है। सावन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ और लाभकारी होता है। सभी शिव भक्तों को सावन के महीने का इंतजार रहता है। इस दौरान शिवभक्त पूरे भक्ति से व्रत, पूजा और अनुष्ठान करके शिव जी को प्रसन्न करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है और इस माह पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। सावन के महीने में शिवजी की पूजा-आराधना करने कई गुने फल की प्राप्ति होती है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी हर एक राशि के लिए महादेव को प्रसन्न करने के लिए मंत्र दिए गए हैं। आइए जानते हैं राशि अनुसार सावन में कौन सा मंत्र आपके लिए सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा। 

 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सावन के महीने में शिव आराधना में ऊं कालभैरवाय नम: मंत्र का जाप करना शुभ होता है।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सावन के महीने में वृषभ राशि वालों के लिए ऊं भोलेनाथाय नम: मंत्र का जाप करना ज्यादा फलदायी रहेगा। इससे भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सावन के महीने में ऊं गोविंदाय नम: का जाप करना ज्यादा शुभ और मंगलकारी रहेगा। इससे सुखों की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
सावन के महीने में कर्क राशि वालों को ऊं चंद्रमौलेश्वराय नम: मंत्र का जाप करना ज्यादा शुभ और कल्याणकारी रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं, ऐसे में सावन के महीने में ऊं नम: शिवाय रुद्राय नम: मंत्र का जाप करना अच्छा रहेगा। इससे करियर में प्रमोशन और उन्नति के अवसर मिलेंगे। 
 
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
सावन के महीने में कन्या राशि वालों को पूरे महीने भगवान शिव की पूजा करते समय ऊं नमो भगवते रुद्राय  मंत्र का जाप करना बहुत ही फलदायी रहेगा। 

8 of 13
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान ऊं त्रिलोकेश्वराय नम: मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
सावन के पवित्र महीने में वृश्चिक राशि वालों को ऊं मृत्युंजयाय नम: मंत्र का जाप करना बहुत ही शुभ और फलदायी होती है।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों को सावन के महीने में भोले भंडारी की पूजा के दौरान ऊं नम: शिवाय गुरु देवाय नम: मंत्र का जाप करना अच्छा रहेगा। 

11 of 13
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों को सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ऊं हौं जूं स: मंत्र का जाप करना बहुत ही फलदायी और शुभ रहेगा। इससे कठिनाइयां दूर होती हैं। 

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को सावन के महीने में ऊं शिवाय नम:  मंत्र का जाप करना शुभ और फलदायी रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सावन के पवित्र महीने में ऊं त्रिलोकनाथाय नम: मंत्र का जप करना शुभ और फलदायी रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें